
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए नसीरुद्दीन शाह, बेटे विवान ने शेयर की फोटोज
AajTak
एक्टर नसीरुद्दीन शाह की तबीयत बिगड़ने के चलते 29 जून को उन्हें खार स्थित हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अब नसीरुद्दीन शाह हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए हैं. उनके बेटे विवान शाह ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी.
एक्टर नसीरुद्दीन शाह हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए हैं. वो 7 जुलाई को घर वापस आ गए. उनके बेटे विवान शाह ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी. विवान ने दो फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो पत्नी रत्ना पाठक शाह के साथ बेडरूम में दिखाई दे रहे हैं. विवान ने फोटोज के कैप्शन में लिखा- हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए हैं. घर वापस आ गए हैं.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












