
हॉलीवुड में गे एक्टर्स को है इस बात का खौफ, टाइटैनिक एक्ट्रेस ने खोला राज
AajTak
केट ने कहा कि वह ऐसे कई मशहूर हॉलीवुड अभिनेताओं को जानती हैं जो गे हैं और इस डर के चलते आज तक खुलकर सामने नहीं आए हैं.
हॉलीवुड एक्ट्रेस केट ने कहा कि वह ऐसे कई मशहूर हॉलीवुड अभिनेताओं को जानती हैं जो गे हैं और इस डर के चलते आज तक खुलकर सामने नहीं आए हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें डर है कि इससे उनका करियर पूरी तरह पटरी से उतर जाएगा और उन्हें इसके बाद स्ट्रेट सेक्स किरदार करने को नहीं मिलेंगे. केट ने बताया कि कलाकारों को डर है कि उनकी सेक्सुएलिटी की वजह से उनका करियर तबाह हो जाएगा. द संडे टाइम्स के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, "मैं आपको आंकड़ा नहीं बता सकती कि मैं ऐसे कितने युवा कलाकारों को जानती हूं. कुछ तो बहुत मशहूर हैं, और कुछ अभी शुरुआती दौर में हैं. उन्हें डर है कि उनकी सेक्सुएलिटी सबके सामने आ जाएगी और ये उन्हें स्ट्रेट रोल्स के लिए कास्ट किए जाने के आड़े आएगी."More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












