
हॉलीवुड एक्टर पर लगा बच्चे के लिए खतरा होने का आरोप, इंटरनेट पर चैट वायरल
AajTak
ड्रेक बेल को ओहिओ के Cuyahoga County कोर्ट में पेश किया गया था, जहां उन्होंने खुद को निर्दोष बताया. इसके बाद 2500 डॉलर के पर्सनल बॉन्ड को भरने के बाद उन्हें आजादी मिल गई. ड्रेक बेल ने माना कि उनका पीड़ित के साथ कोई कॉन्टैक्ट नहीं था. 21 मई को ड्रेक बेल के साथ एक वाकया होने के बाद उन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया था.
ड्रेक एंड जॉश नाम के टीवी शो में मुख्य किरदार निभाने वाले एक्टर ड्रेक बेल को ओहिओ में गिरफ्तार कर लिया है. ड्रेक बेल पर एक बच्चे के लिए खतरा होने और किशोरों के लिए हानिकारक सामग्री का प्रसार करने का आरोप लगा है. इस मामले में ड्रेक बेल ने खुद को निर्दोष बताया है. हालांकि बताया जा रहा है कि मामले का कनेक्शन 2017 की एक इंटरनेट चैट से जुड़ा हुआ है. ड्रेक बेल को ओहिओ के Cuyahoga County कोर्ट में पेश किया गया था, जहां उन्होंने खुद को निर्दोष बताया. इसके बाद 2500 डॉलर के पर्सनल बॉन्ड को भरने के बाद उन्हें आजादी मिल गई. ड्रेक बेल ने माना कि उनका पीड़ित के साथ कोई कॉन्टैक्ट नहीं था. 21 मई को ड्रेक बेल के साथ एक वाकया होने के बाद उन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया था.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












