
हैलो, मंत्री जी आप बंगले पर हैं क्या? भोपाल के एक छात्र को रोज आ रहे दिग्गज नेताओं से लेकर VVIPs के कॉल
AajTak
छात्र को दिन में कई बार ऐसे कॉल्स आते हैं, जिनमें लोग सरकारी काम, शिकायतें या मुलाकात के लिए समय मांगते हैं. कई बार लोग उसकी बात पर विश्वास नहीं करते और उसे मंत्री का स्टाफ समझकर बात करने की कोशिश करते हैं.
मध्य प्रदेश में एक छात्र के लिए नया मोबाइल नंबर परेशानी का कारण बन गया है. नंबर पर आने वाले कॉल्स के चलते छात्र को रोज अजीबोगरीब स्थितियों का सामना करना पड़ रहा है. इसका कारण यह है कि यह नंबर पहले प्रदेश के एक बड़े नेता और वर्तमान कैबिनेट मंत्री के पास था. जब मंत्री ने इसका उपयोग बंद किया, तो टेलीकॉम कंपनी ने यह नंबर छात्र को आवंटित कर दिया.
दरअसल, भोपाल के एक कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र ने हाल ही में एक मोबाइल खरीदा और इसके लिए एक सिम कार्ड लिया. संयोगवश, उसे जो नंबर मिला, वह पहले प्रदेश के एक वरिष्ठ मंत्री के नाम पर रजिस्टर्ड था. अब उस नंबर पर सरकारी अधिकारी, स्थानीय लोग, कार्यकर्ता और कई वीवीआईपी कॉलर मंत्री से बात करने के लिए कॉल कर रहे हैं. छात्र को बार-बार बताना पड़ता है कि यह नंबर अब उसका है और वह कोई मंत्री नहीं है.
उसे दिन में कई बार ऐसे कॉल्स आते हैं, जिनमें लोग सरकारी काम, शिकायतें या मुलाकात के लिए समय मांगते हैं. कई बार लोग उसकी बात पर विश्वास नहीं करते और उसे मंत्री का स्टाफ समझकर बात करने की कोशिश करते हैं.
शुरुआत में छात्र को इन कॉल्स के जरिए बड़े लोगों से बात करना रोचक और मजेदार लगा, लेकिन अब ये कॉल्स उसके लिए परेशानी का सबब बन गए हैं. हालात ऐसे हो गए हैं कि उसने नंबर रिचार्ज करना बंद कर दिया, जिससे इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल्स की सुविधा बंद हो गई है.
टेलीकॉम कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि नंबर रीअलोकेशन की प्रक्रिया सामान्य है और पुराने नंबर नए ग्राहकों को दिए जाते हैं. हालांकि, ऐसी स्थिति से बचने के लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं है.
अनचाहे कॉल्स से परेशान होकर छात्र ने वॉट्सऐप पर अपनी डीपी बदल ली और लिखा है, "यह नंबर मंत्री महोदय का नहीं है, कृपया कार्यालय से संपर्क करें और नया नंबर लें."

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








