
हैप्पी मूड में नजर आईं प्रेग्नेंट नुसरत जहां, फोटोज में दिखा बेबी बंप
AajTak
नुसरत ने खूबसूरत लोकेशन से अपनी फोटोज शेयर की है. इनमें नुसरत ऑफ-व्हाइट स्वेटशर्ट, जींस और पिंक चादर ओढ़े नजर आ रही हैं. इसके साथ ही नुसरत ने लिखा- ' दयाभाव सब बदल देता है.'
अभिनेत्री से नेत्री बनीं तृणमूल सांसद नुसरत जहां अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं. पिछले दिनों बेबी बंप में नुसरत की पहली फोटो सामने आई थी. अब नुसरत ने अपनी हैप्पी फोटो शेयर कर अपने अच्छे मूड का इशारा किया है. उनकी लेटेस्ट पोस्ट में नुसरत के चेहरे पर निखार साफ देखा जा सकता है. नुसरत ने खूबसूरत लोकेशन से अपनी फोटोज शेयर की है. इनमें नुसरत ऑफ-व्हाइट स्वेटशर्ट, जींस और पिंक चादर ओढ़े नजर आ रही हैं. इसके साथ ही नुसरत ने लिखा- 'दयाभाव सब बदल देती है.'More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












