
हैती में प्रधानमंत्री पर हमला, हॉस्पिटल के बाहर हुई गोलीबारी
AajTak
हैती के प्रधानमंत्री गैरी कोनिल पर गोलीबारी हुई और सुरक्षा बलों ने उन्हें सुरक्षित अस्पताल से बाहर निकाला. वह अस्पताल के निरीक्षण पर थे, जिसे हाल ही में यूएन समर्थित आर्मी और स्थानीय पुलिस ने अपने नियंत्रण में लिया है. गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ और प्रधानमंत्री सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे.
हैती के प्रधानमंत्री पर गोलीबारी हुई है. सुरक्षा बलों ने पोर्ट-ऑ-प्रिंस के एक अस्पताल से पीएम गैरी कोनिल के सुरक्षित बाहर निकाला. हैती में गैंग वॉर चल रहा है और यहां अक्सर इस तरह की वारदात सामने आती है. मसलन, आम लोगों और सुरक्षा बलों पर गैंग्स के लड़ाके आए दिन हमले करते हैं. सुरक्षा बलों को प्रधानमंत्री को बचाने के लिए जवाबी गोलियां चलानी पड़ी.
यह घटना उस समय हुई जब प्रधानमंत्री कोनिल राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख नॉर्मिल रामेउ और कुछ पत्रकारों के साथ हैती के सबसे बड़े अस्पताल का दौरा कर रहे थे, तभी बाहर गोलियों की आवाजें सुनाई दीं. प्रधानमंत्री यहां अस्पताल दौरे के दौरान इंटरव्यू दे रहे थे, जब गोलियां चलने लगी. इस बीच सुरक्षा बलों ने बाहर निकलते हुए कई राउंड फायरिंग किए.
यह भी पढ़ें: हैती में अमेरिका-कनाड़ा के 17 मिशनरी किडनैप, कुख्यात गैंग ने किया अगवा
गोलीबारी में कोई हताहत नहीं
प्रधानमंत्री कोनिल के कार्यालय से जारी बयान में स्पष्ट किया गया कि प्रधानमंत्री और उनका काफिला अस्पताल से सुरक्षित निकलने में कामयाब रहा. इस हादसे के बाद पीएम सीधे अपने कार्यालय पहुंचे. ग्लोबल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और किसी के घायल होने की भी कोई जानकारी नहीं है.
अस्पताल के निरीक्षण पर पहुंचे थे पीएम

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










