
हेलिकॉप्टर से बमबारी... वेनेजुएला में अमेरिकी ऑपरेशन का नया वीडियो आया सामने, Video
AajTak
अमेरिका ने वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार करने के लिए सैन्य कार्रवाई की, जिसमें फुएर्टे टियूना सैन्य अड्डे पर हेलीकॉप्टर से बमबारी की गई. इस सैन्य कार्रवाई का एक और वीडियो सामने आया है. बताया जा रहा है कि इस वीडियो स्थानीय निवासी ने रिकॉर्ड किया है.
वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की सत्ता से बेदखली और उनकी गिरफ्तारी के लिए अमेरिका द्वारा की गई सैन्य कार्रवाई का एक नया वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में अमेरिकी सेना के कई हेलीकॉप्टर उड़ते हुए बमबारी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस वीडियो को वेनेजुएला के एक स्थानीय निवासी ने रिकॉर्ड किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि अमेरिकी सेना वेनेजुएला के सबसे बड़े सैन्य अड्डे, फुएर्टे टियूना के पास हेलीकॉप्टर से बमबारी करते हुए दिख रहे हैं. अमेरिकी हमले के बाद, जब इस इलाके की सैटेलाइट तस्वीरें ली गई थी. जिनमें सैन्य बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान को साफ देखा जा सकता है.
सैन्य बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, आधिकारिक जानकारी के आधार पर इस कार्रवाई की तारीख और समय का सत्यापन किया गया है. रॉयटर्स ने इलाके की फाइलों और सैटेलाइट इमेजरी का इस्तेमाल करके वीडियो में दिख रहे दृश्यों की प्रामाणिकता पर मुहर लगा दी है. रॉयटर्स ने घटनास्थल की इमारतों, पेड़ों और पहाड़ों की बनावट का मिलान टोपोग्राफी मैपिंग और पुराने सैटेलाइट डेटा से किया है. इन तस्वीरों से ये साबित हो गया है कि ये हमला वेनेजुएला के रणनीतिक ठिकानों पर ही किया गया था.
मादुरो पर अमेरिका ने लगाए गंभीर आरोप अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 3 जनवरी को स्पेशल फोर्सेस भेजकर वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था. इसके बाद अमेरिकी सैन्य बलों ने ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व लॉन्च कर मदुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें अमेरिका ले आए, जहां उन्होंने ड्रग और नशीली दवाओं की तस्करी (ड्रग चार्जेस) से जुड़े गंभीर आरोप हैं. हालांकि, गिरफ्तार के बाद मादुरो ने अमेरिका के आरोपों को गलत बताया और खुद के निर्दोष होने का दावा किया.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.







