
हेट स्टोरी से लेकर द कश्मीर फाइल्स तक, जानें कितनी फिल्में बना चुके हैं Vivek Agnihotri
AajTak
फिल्म द कश्मीर फाइल्स, एक कहानी कश्मीरी पंडितों का दर्द बयां करती हुई. इस फिल्म ने सिनेमाई पर्दे पर कमाल कर दिया है. फिल्म की कहानी ने लोगों को थोड़ी देर के लिए सोचने पर मजबूर कर दिया है. हर कोई जो थियेटर में जाकर इस फिल्म को देखकर लौटा, उसने अपने आप को कश्मीरी पंडितों से जुड़ा हुआ पाया. लोग फिल्म को बनाने वाले सदस्यों की तारीफ भी करते नहीं थक रहे हैं. इस फिल्म की जितनी तारीफ हो रही है उतनी ही सियासत भी. कई वजहों से फिल्म विवादों से घिरी हुई है. यही कारण है कि हम आपको विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी और भी कई फिल्मों के बारे में बता रहे हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












