
हीरोपंती के 7 साल: साउथ फिल्मों के बाद कृति सेनन ने बॉलीवुड में रखा था कदम, आज हैं बड़ा नाम
AajTak
बॉलीवुड में बतौर आउटसाइडर जगह बना पाना बहुत मुश्किल बात होती है. लेकिन कृति सेनन उन सेलेब्रिटीज में से हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में ना सिर्फ अपनी जगह बनाई है, बल्कि बड़ा मुकाम भी हासिल किया है.
बॉलीवुड में बतौर आउटसाइडर जगह बना पाना बहुत मुश्किल बात होती है. लेकिन कृति सेनन उन सेलेब्रिटीज में से हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में ना सिर्फ अपनी जगह बनाई है, बल्कि बड़ा मुकाम भी हासिल किया है. कृति सेनन ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म हीरोपंती से की थी. इस फिल्म में कृति के हीरो टाइगर श्रॉफ थे. कृति सेनन ने अपनी पहली ही फिल्म से साबित कर दिया था कि वह बड़े पर्दे पर छा जाने के लिए बनी हैं. फिल्म में टाइगर और उनकी केमिस्ट्री को भी खूब पसंद किया गया था.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












