
हिमाचल: सोलन में फर्जी MLA, फर्जी PSO और अवैध पिस्टल के साथ महिला समेत तीन हिरासत में
AajTak
हिमाचल के सोलन में पुलिस ने एक बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया, जिनमें एक महिला भी शामिल है. आरोपियों के पास फर्जी विधायक की गाड़ी और नकली पीएसओ वर्दी मिली. आरोपियों के पास से एक पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद हुए.
हिमाचल प्रदेश के सोलन से एक फर्जी विधायक की गाड़ी और फर्जी पीएसओ के साथ पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है. गाड़ी से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गये हैं.
मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने हरियाणा नंबर की एक नीले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी को रोका, तो इस गाड़ी में हूटर और फ्लैश लाइट लगी हुई थी. जांच में पता चला कि न केवल वर्दी फर्जी थी बल्कि पीएसओ भी नकली निकला, साथ ही पिस्टल का लाइसेंस भी केवल हरियाणा राज्य के लिए मान्य पाया गया.
जब पुलिस ने गाड़ी के नंबर की जांच की तो वह हरियाणा नंबर असल में एक टोयोटा क्रिस्टा गाड़ी का निकला. गाड़ी का नंबर एचआर 06 एडी 0001 है.
यह भी पढ़ें: हिमाचल के स्कूल में फिर शर्मनाक कांड, 6 छात्राओं ने टीचर पर लगाए यौन शोषण के आरोप
मीडिया से बातचीत करते हुए सोलन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकुमार ने कहा, ‘पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. तीनों से पूछताछ की जा रही है. प्रारंभिक जांच में गाड़ी का नंबर फर्जी निकला है वहीं अपने को पीएमओ बताने वाला वर्दीधारी भी कोई आईडी नहीं दिखा पाया है’.
इस प्रकार पुलिस की सतर्कता की वजह से एक बड़ी धोखाधड़ी का पर्दाफाश हुआ है, जिससे आगे की जांच में इस फर्जी विधायक के मकसद और पीछे के लोगों का पता लगाया जाएगा.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












