
हिमाचल: सीएम पद की रेस में सुखविंदर सिंह सुक्खू आगे! 5वीं बार MLA बनने वाले जानें कौन हैं ये कांग्रेसी नेता?
AajTak
हिमाचल प्रदेश में चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस अब अपना सीएम ढूंढने में लग गई है. इस पद के लिए कई नेता दावा कर रहे हैं, जिनमें प्रतिभा सिंह और सुखविंदर सिंह सुक्खू के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है. हालांकि दोनों ही नेता कह चुके हैं कि वे सीएम पद की रेस में नहीं हैं. आलाकमान जो भी फैसला लेगा, वह स्वीकार्य होगा.
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को प्रचंड जीत हासिल हुई है. यहां 68 में से 40 सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है. अब कांग्रेस आलाकमान वहां मुख्यमंत्री का नाम तय करने की कवायद में जुट गया है. हालांकि सीएम पद के कई दावेदार होने के कारण वहां दुविधा की स्थिति बनती दिख रही है. कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह के अलावा सुखविंदर सिंह सुक्खू, उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह, मुकेश अग्निहोत्री और चंदन कुमार के नाम इस रेस में हैं लेकिन इस पद के लिए प्रतिभा सिंह और सुखविंदर सिंह में कड़ा मुकाबला माना जा रहा है.
58 वर्षीय सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस कैंपेन कमेटी के प्रमुख हैं. वह हिमाचल में रिकॉर्ड 5वीं बार विधायक चुने गए हैं. इस बार उन्होंने बीजेपी के विजय अग्निहोत्री को 3363 मतों के अंतर से हराया है. 26 मार्च 1964 को जन्मे सुखविंदर सिंह की पत्नी का नाम कमलेश ठाकुर है. उनकी दो बेटियां हैं. उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पीजी और एलएलबी की पढ़ाई की है. सुक्खू ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत एक छात्र नेता के रूप में तब की थी जब वह सरकारी कॉलेज संजौली, शिमला में छात्र थे.
वे कॉलेज छात्र संघ के महासचिव और अध्यक्ष रहे. वह 1989 से 1995 के बीच NSUI के अध्यक्ष रहे. 1999 से 2008 के बीच वे युवा कांग्रेस के प्रमुख भी रहे. सुक्खू दो बार शिमला नगर निगम पार्षद भी चुने गए थे. वह 2013 में हिमाचल कांग्रेस के प्रमुख के पद तक पहुंचे और 2019 तक राज्य इकाई के प्रमुख बने रहे. 2003, 2007 और 2017 में नादौन विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे. सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रतिभा सिंह की उम्मीदवारी के खिलाफ हैं, क्योंकि वह विधायक नहीं हैं.
तीनों निर्दलीय विधायकों का कांग्रेस को समर्थन
इलेक्शन कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आजतक को बताया कि वह पार्टी के सच्चे सिपाही हैं और जो फैसला पार्टी आलाकमान करेगा, वह उसके साथ हैं. उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी को तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन है. उन्होंने दावा किया कि बहुत जल्द बीजेपी हिमाचल में दो फाड़ हो जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि हिमाचल में कांग्रेस में कोई गुट नहीं है और सभी ने मजबूती के साथ कांग्रेस पार्टी के लिए काम किया है.
मैं सीएम बनने की रेस में नहीं: सुक्खू

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












