
हिमाचल में भारी बारिश के बाद बंद की गईं 33 सड़कें, 8 बिजली प्रोजेक्ट को भी पहुंचा नुकसान
AajTak
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद राज्य की 33 सड़कों को पूरी तरह बंद कर दिया गया है. मौसम विभाग ने आगे भी बारिश की चेतावनी जारी की है. वहीं लगातार बारिश की वजह से 8 बिजली परियोजनाओं को भी नुकसान पहुंचा है जिससे राज्य में बिजली की दिक्कत हुई है. पालमपुर में 79.8 मिमी, बैजनाथ में 65 मिमी, पांवटा साहिब में 51.2 मिमी और शिमला में 34.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है.
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद 33 सड़कों को गाड़ियों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है. स्थानीय मौसम विभाग ने रविवार तक बारिश होने की भविष्यवाणी की है.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक राज्य के कुछ हिस्सों में अभी भी बारिश हो रही है. जोगिंदरनगर में गुरुवार से सबसे अधिक 80 मिमी बारिश हुई, इसके बाद पालमपुर में 79.8 मिमी, बैजनाथ में 65 मिमी, पांवटा साहिब में 51.2 मिमी और शिमला में 34.9 मिमी बारिश हुई.
अधिकारियों ने बताया कि देहरा गोपीपुर और धौलाकुआं में 27-27 मिमी, गोहर में 25 मिमी, ऊना में 23.4, धरमपुर और कसौली में 16-16 मिमी, कांगड़ा में 12.4 मिमी और नाहन में 10 मिमी बारिश दर्ज की गई है.
किस शहर में कितनी सड़कें हुई बंद
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, सबसे अधिक बारह सड़कें सिरमौर में, कांगड़ा में 10, मंडी में आठ, कुल्लू में दो और शिमला जिले में एक बंद हैं, बारिश की वजह से आठ बिजली आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं.
बता दें कि मौसम विभाग ने बुधवार को कहा था कि 1 जून से अब तक राज्य में 19 फीसदी कम बारिश हुई है. राज्य में औसत 729.5 मिमी के मुकाबले 590.4 मिमी बारिश हुई थी.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






