
हिमाचल में पैराग्लाइडिंग करते समय 2 टूरिस्ट की मौत, हवा में एक-दूसरे से टकरा गए पैराग्लाइडर
AajTak
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और कुल्लू जिलों में 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग पैराग्लाइडिंग दुर्घटनाओं में दो पर्यटकों की मौत हो गई.
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और कुल्लू जिलों में 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग पैराग्लाइडिंग दुर्घटनाओं में दो पर्यटकों की मौत हो गई. पुलिस ने शनिवार को बताया कि पर्यटक गुजरात और तमिलनाडु के थे. धर्मशाला के पास इंद्रुनाग पैराग्लाइडिंग साइट पर शनिवार शाम को उड़ान भरने के दौरान अहमदाबाद की भावसार खुशी गिर गई. पायलट भी उसके साथ गिर गया और उसे चोटें आईं. एएसपी कांगड़ा वीर बहादुर ने बताया कि पायलट को इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. उन्होंने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.
पैराग्लाइडर एक-दूसरे से पैराग्लाइडर से टकरा गए एक अन्य घटना में शुक्रवार शाम को कुल्लू जिले में गार्सा लैंडिंग साइट के पास पैराग्लाइडिंग करते समय तमिलनाडु के 28 वर्षीय पर्यटक की मौत हो गई, जबकि पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया. यह दुर्घटना तब हुई जब एक्रोबेटिक्स कर रहा एक पैराग्लाइडर गलती से दूसरे पैराग्लाइडर से टकरा गया और उनमें से एक जमीन पर गिर गया. यह दुर्घटना उस समय हुई जब वे जमीन से 100 फीट ऊपर थे. इस घटना में जयश राम की मौत हो गई, जबकि पायलट अश्विनी कुमार को गंभीर चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया.
पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 (दूसरों की जान को खतरे में डालने वाली लापरवाही) और 106 (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.
7 जनवरी को गई थी एक पर्यटक की जान इससे पहले 7 जनवरी को कुल्लू जिले के मनाली से करीब 20 किलोमीटर दूर रायसन में पैराग्लाइडिंग करते समय आंध्र प्रदेश के एक पर्यटक की मौत हो गई थी, जिसके बाद पर्यटन अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच में लापरवाही पाए जाने के बाद नागा बाग पैराग्लाइडिंग साइट को बंद कर दिया था.
प्रारंभिक जांच के अनुसार इसमें ऑपरेटर की लापरवाही पाई गई. क्योंकि पर्यटन विभाग द्वारा पहचाने गए स्थान से उड़ान नहीं भरी गई थी. ऑपरेटर का लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया था.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










