
हिमंता बिस्वा ने असम में क्यों कही बीफ पर बैन लगाने की बात? कांग्रेस से है ये कनेक्शन
AajTak
सीएम हिमंता ने कहा कि दुख के बीच रकीबुल हुसैन ने एक अच्छी बात कही कि बीफ खाना गलत है, सरमा ने पूछा कि मैं जानना चाहता हूं कि क्या कांग्रेस मतदाताओं को बीफ परोसकर सामगुरी जीतती रही है. वह सामगुरी को अच्छी तरह जानते हैं, तो क्या इसका मतलब ये है कि बीफ परोसकर सामगुरी जीता जा सकता है?
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि अगर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा उन्हें पत्र लिखकर मांग करें तो वह असम में बीफ पर प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हैं. हिमंता ने कहा कि मुझे खुशी है कि विपक्षी पार्टी ने इस मामले को उठाया. दरअसल, असम में कांग्रेस सांसद रकीबुल हुसैन ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि उसने नगांव जिले के सामगुरी विधानसभा क्षेत्र में एक बीफ पार्टी आयोजित की थी, हुसैन का दावा है कि इस आयोजन का उद्देश्य मुस्लिम मतदाताओं को आकर्षित करना था, उन्होंने ये भी कहा कि उनके पास इस बात के सबूत हैं और वह इस मुद्दे पर चुनाव आयोग द्वारा पूछे गए किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं.
कांग्रेस सांसद के इस आरोप के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है. इस मामले में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सीएम हिमंता ने कहा कि समागुरी में 25 साल तक कांग्रेस का राज रहा है. समागुरी जैसी सीट पर कांग्रेस का 27 हजार वोटों से हारना उसके इतिहास की सबसे बड़ी शर्म की बात है, यह बीजेपी की जीत से ज्यादा कांग्रेस की हार है. बता दें कि बीजेपी के डिप्लू रंजन सरमा ने पिछले महीने हुए उपचुनाव में कांग्रेस के सांसद रकीबुल हुसैन के बेटे तंजील को 24,501 वोटों से हराया था.
क्या कांग्रेस बीफ परोसकर सामगुरी जीतती रही?
सीएम हिमंता ने कहा कि हार के दुख के बीच रकीबुल हुसैन ने एक अच्छी बात कही कि बीफ खाना गलत है. हिमंता ने पूछा कि मैं जानना चाहता हूं कि क्या कांग्रेस मतदाताओं को बीफ परोसकर सामगुरी जीतती रही थी. क्या इसका मतलब ये है कि बीफ परोसकर सामगुरी जीता जा सकता है? दरअसल, इस साल धुबरी लोकसभा सीट से रिकॉर्ड 10.12 लाख से ज्यादा वोटों से जीतने वाले रकीबुल हुसैन सांसद बनने से पहले लगातार 5 बार सामगुरी से विधायक रहे थे.
'रकीबुल हुसैन मुझे ये बात लिखकर दे दें'
हिमंता बिस्वा ने कहा कि मैं रकीबुल हुसैन से कहना चाहता हूं कि बीफ पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए, क्योंकि उन्होंने खुद कहा है कि ये गलत है. वह सिर्फ ये बात लिखित में मुझे दे दें, उन्हें इस बारे में कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं से बोलने की जरूरत नहीं है, बल्कि असम में इसे प्रतिबंधित किया जाना चाहिए.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






