
हिंसा, आगजनी, लूटपाट, अवामी लीग के सांसदों के घर-होटलों पर हमले... तस्वीरों में देखिए बांग्लादेश की सड़कों पर चल क्या रहा है
AajTak
बांग्लादेश में तख्तापलट और शेख हसीने के इस्तीफे के बाद देश के अलग-अलग इलाकों में हिंसा का माहौल बना हुआ है. कहीं तोड़फोड़, तो कहीं आगजनी की खबरें सुनने को मिलने रही हैं. शेख हसीना के इस्तीफे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने कर्फ्यू के बावजूद बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरकर अपना गुस्सा जाहिर किया.
पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में फिलहाल वही हालात हैं, जो कुछ अरसे पहले भारत के अन्य पड़ोसी मुल्कों पाकिस्तान, अफगानिस्तान और श्रीलंका में थे. बांग्लादेश भी तख्तापलट की भेंट चढ़ गया है. शेख हसीना इस्तीफा देकर देश छोड़कर भाग खड़ी हुईं. सड़क से लेकर प्रधानमंत्री आवास तक प्रदर्शनकारियों का गुस्सा देखने को मिला. सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रधानमंत्री आवास में घुसकर जमकर लूटपाट की. ऐसे में आइए एक नजर सोमवार को हुए उन घटनाक्रमों की तस्वीरों पर डालते हैं, जो अब इतिहास का हिस्सा बन गई हैं.
बांग्लादेश में तख्तापलट और शेख हसीने के इस्तीफे के बाद देश के अलग-अलग इलाकों में हिंसा का माहौल बना हुआ है. कहीं तोड़फोड़, तो कहीं आगजनी की खबरें सुनने को मिलने रही हैं. शेख हसीना के इस्तीफे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने कर्फ्यू के बावजूद बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरकर अपना गुस्सा जाहिर किया.
बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान (Sheikh Mujibur Rahman) के आधिकारिक निवास 'बंगबंधु भवन' में तोड़फोड़ की गई और आग लगा दी गई. यह ढाका के धानमंडी में स्थित ऐतिहासिक इमारत है, जिसका इस्तेमाल शेख मुजीबुर रहमान ने अपने निजी निवास के रूप में किया था.
बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा का घर प्रदर्शनकारियों ने आग के हवाले कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने नरैल में मशरफे मुर्तजा के घर में आग लगा दी.
प्रदर्शनकारियों ने अवामी लीग पार्टी के सांसद मुर्तजा पर बांग्लादेश में कथित नरसंहार और छात्रों की सामूहिक गिरफ्तारी पर उनकी चुप्पी के लिए अपना गुस्सा जाहिर किया है. घटना के बाद सामने आए विजुअल्स में प्रदर्शनकारियों द्वारा उनके घर में तोड़फोड़ और आगजनी देखी गई.
शेख हसीना सरकार से गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री आवास के अलावा देश की कई प्रमुख इमारतों को निशाना बनाया. प्रदर्शनकारियों ने बंगबंधु मेमोरियल म्यूजियम को आग लगा दी. इसके साथ ही बांग्लादेश के संसद में दाखिल हुई भीड़ ने यहां भी खूब हंगामा किया. इसके फुटेज भी वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में प्रदर्शनकारियों को संसद भवन की टेबल पर चढ़कर हंगामा करते और कुर्सियों को फेंकते देखा जा सकता है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









