
'हिंदी सुंदर भाषा, मुझे भारत पसंद', PM मोदी के दौरे से पहले बोले यूक्रेनी छात्र
AajTak
यूक्रेन के इतिहास में यह पहली बार होगा कोई भारतीय प्रधानमंत्री कीव जाएगा. इस यात्रा को लेकर यहां रहने वाले भारतीय समुदाय के लोग काफी उत्साहित हैं. वहीं यूक्रेन के एक स्कूल में भी पीएम मोदी के इस दौरे को लेकर उत्साह है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अगस्त को युद्धग्रस्त यूक्रेन की राजधानी कीव दौरे पर पहुंचेंगे. यूक्रेन के इतिहास में यह पहली बार होगा कोई भारतीय प्रधानमंत्री कीव जाएगा. इस यात्रा को लेकर यहां रहने वाले भारतीय समुदाय के लोग काफी उत्साहित हैं. वहीं यूक्रेन के एक स्कूल में भी पीएम मोदी के इस दौरे को लेकर उत्साह है.
इस स्कूल में यूक्रेनी बच्चे हिंदी सीखते हैं. इससे पता चलता है कि यूक्रेन में भी हिंदी के प्रति कितना प्यार है. इस स्कूल में 6 साल की उम्र के बच्चे भी हिंदी सीख रहे हैं. इन बच्चों के लिए भारतीय छात्रों ने उपहार भी भेजे हैं. ये सभी बच्चे भी पीएम मोदी की यात्रा को लेकर काफी उत्साहित हैं.
यहां देखें यूक्रेनी छात्रों से बातचीत का वीडियो-
इस स्कूल में पढ़ने वाले 11 साल के यूक्रेनी बच्चे ने आजतक से बात करते हुए कहा कि मैं पांच साल से हिंदी सीख रहा हूं. वहीं एक छात्रा ने कहा कि हिंदी यह बहुत सुंदर भाषा है और मुझे भारत बहुत पसंद है. एक और छात्रा ने कहा कि मैं हिंदी इसलिए सीख रही हूं क्योंकि मेरे पिताजी भारत से हैं.
यूक्रेन की प्रतिष्ठित तारा शेवचको यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएट और प्रसिद्ध प्रोफेसर ने आजतक से हिंदी में बात करते हुए कहा मैं आपका धन्यवाद करना चाहती हूं कि आप इस मुश्किल समय में यूक्रेन आए. नरेंद्र मोदी के दौरे की बात है तो हमें उम्मीद है कि ये शायद इतिहास बनेगा. क्योंकि ये पहला भारतीय पीएम का दौरा है. मैं भारतीय नीति के बारे में कुछ तो जानती हूं और भारतीय इतिहास को भी जानती हूं.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












