
'हिंदी फिल्में कर टाइम बर्बाद नहीं करना चाहता', साउथ सुपरस्टार Mahesh Babu बोले- बॉलीवुड मुझे अफॉर्ड नहीं कर सकता
AajTak
हिंदी फिल्मों के बारे में बात करते हुए महेश बाबू ने कहा- मुझे हिंदी फिल्मों से कई ऑफर्स मिलते हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता है कि वो लोग मुझे अफॉर्ड कर सकते हैं. मैं ऐसी इंडस्ट्री में काम नहीं करना चाहता, जो मुझे अफॉर्ड ही नहीं कर सकती है.
साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. एक्टर ने हाल ही में अदिवि शेष की फिल्म मेजर के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर अपनी राय बताई. मीडिया संग बातचीत में उन्होंने कहा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री उन्हें अफॉर्ड नहीं कर सकती है, इसलिए वो हिंदी फिल्म में काम करके अपना टाइम बर्बाद नहीं करेंगे.
बॉलीवुड डेब्यू पर महेश बाबू ने कही ये बात
हिंदी फिल्मों के बारे में बात करते हुए महेश बाबू ने कहा- मुझे हिंदी फिल्मों से कई ऑफर्स मिलते हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता है कि वो लोग मुझे अफॉर्ड कर सकते हैं. मैं ऐसी इंडस्ट्री में काम नहीं करना चाहता, जो मुझे अफॉर्ड ही नहीं कर सकती है. न्यूयॉर्क की सड़कों पर विक्की कौशल-कटरीना कैफ का स्ट्रीट वॉक, फेवरेट कैफे से शेयर कीं फोटोज
सच हो रहा है महेश बाबू का सपना...
एक्टर ने आगे कहा- मुझे जो स्टारडम और इज्जत यहां (साउथ) में मिली है, वो बहुत बड़ी है. इसलिए मैं अपनी इंडस्ट्री छोड़कर किसी दूसरी इंडस्ट्री का हिस्सा बनने का नहीं सोचता हूं. मैं हमेशा फिल्में करने और बड़ा बनने के बारे में सोचता हूं. मेरा सपना अब सच हो रहा है और मैं इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकता हूं.
पूल में सोशल मीडिया क्वीन Jannat Zubair ने बिखेरा जलवा, खूबसूरती पर फिदा हुए फैंस

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












