
हिंडनबर्ग के खुलासों से अडानी ग्रुप के 10 शेयर पर क्या है असर... देखें लाइव अपडेट
AajTak
Hindenburg की रिपोर्ट पब्लिश होने के बाद सोमवार को शेयर बाजार (Share Market) ने गिरावट के साथ लाल निशान पर कारोबार शुरू किया. सुबह 9:15 बजे पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 375 अंकों के नुकसान के साथ 79,330 के लेवल पर खुला.
भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) पर आज सबकी निगाहें टिकी हुई हैं. दरअसल, हिंडनबर्ग (Hindenburg) ने बीते साल 24 जनवरी को लेकर अडानी ग्रुप पर एक रिपोर्ट पब्लिश की थी और इसके बाद बाजार में तूफान आया था और एक बार फिर हिंडनबर्ग का साया बाजार पर नजर आ रहा है. अमेरिकी शॉर्ट सेलर ने अबकी बार मार्केट रेग्युलेटर को निशाना बनाया है और इस बार भी उसकी रिपोर्ट में अडानी ग्रुप का नाम शामिल है. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि इस नई रिपोर्ट से अडानी ग्रुप के शेयरों पर क्या असर पड़ा? आइए नजर डालते हैं...
गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार Hindenburg की रिपोर्ट पब्लिश होने के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार (Share Market) ने गिरावट के साथ लाल निशान पर कारोबार शुरू किया. सुबह 9:15 बजे पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 375 अंकों के नुकसान के साथ 79,330 के लेवल पर खुला, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 47 अंक फिसलकर 24,320 के लेवल पर खुला. इस बीच शुरुआती कारोबार में Adani Group के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है. Adani Enterprises Share तो बाजार खुलने का साथ ही 5 फीसदी से ज्यादा टूट गया. .
अडानी के शेयर बाजार में लिस्टेड शेयर पर एक नजर

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












