
'हार से बचने के लिए सोनिया गांधी ने चुना राज्यसभा का रास्ता', रायबरेली से चुनाव हार चुके भाजपा नेता का दावा
AajTak
भाजपा नेता अजय अग्रवाल ने कहा है कि पूरे देश और रायबरेली की नब्ज़ भांपते हुए सोनिया गांधी ने यह सीट छोड़कर राज्यसभा जाने फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने रायबरेली के विकास एवं यहां की जनता की खुशहाली के लिए कुछ नहीं किया.
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पहली बार राज्यसभा जा रही हैं. सोनिया ने बुधवार (14 फरवरी) को राज्यसभा के लिए राजस्थान से नामांकन दाखिल किया था. इससे पहले उन्होंने 2019 के आम चुनाव में ही कह दिया था कि यह उनका आखिरी लोकसभा चुनाव होगा. इसके बाद सोनिया ने रायबरेली की जनता को एक भावुक चिट्ठी भी लिखी जिसमें उन्होंने समर्थन के लिए जनता को धन्यवाद दिया और यह भी संकेत दिया कि रायबरेली से जुड़ाव उनका खत्म नहीं हो रहा है.
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष के इस फैसले पर अब 2014 में रायबरेली से उनके खिलाफ चुनाव हार चुके भाजपा नेता एवं वकील अजय अग्रवाल ने निशान साधा है. अजय अग्रवाल ने कहा है कि पूरे देश और रायबरेली की नब्ज़ भांपते हुए सोनिया गांधी ने यह सीट छोड़कर राज्यसभा जाने फैसला लिया है. अग्रवाल का कहना है कि अगर इस बार वह रायबरेली से चुनाव लड़ती तो उन्हें हार का सामना करना पड़ता.
जनता के लिए कुछ नहीं करने का लगाया आरोप
अजय अग्रवाल ने कहा कि रायबरेली ने पहले सोनिया गांधी के ससुर फिरोज गांधी, फिर उनकी सास इंदिरा गांधी तथा फिर उन्हें सांसद बनाया, लेकिन रायबरेली आज भी पिछड़ा हुआ है. उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने रायबरेली के विकास एवं यहां की जनता की खुशहाली के लिए कुछ नहीं किया. अग्रवाल ने रायबरेली का विकास नोएडा की तर्ज पर करने की बात कहते हुए सोनिया गांधी के पिछले पांच साल में एक बार भी रायबरेली का रुख नहीं करने की भी बात कही. उन्होंने कहा कि पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनेकों जन कल्याणकारी योजनाओं से फल फूल रहा है.
अग्रवाल ने सोनिया गांधी के गिरते स्वास्थ्य और बढ़ती उम्र के कारण राज्यसभा जाने को बहाना बताते हुए कहा कि उनके द्वारा रायबरेली को लिखे गए पत्र में कोई दम नहीं है. उनका कहना है कि अगर ऐसा है तो उन्हें राजनीति से पूरी तरह संन्यास ले लेना चाहिए था, लेकिन सरकारी बंगला तथा सुविधाओं के कारण कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने राजस्थान से राज्यसभा में जाने का निर्णय लिया है.
कांग्रेस ने सोनिया गांधी को राज्यसभा भेजने का फैसला तब लिया है जब 2024 लोकसभा चुनाव की घोषणा में महीने भर से भी कम का समय बचा है. सोनिया गांधी रायबरेली सीट से 2004 से सांसद हैं.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






