
हार्दिक पंड्या ने खरीदी नई घड़ी, करोड़ों में है कीमत, देखें Photo
AajTak
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अपनी रॉयल लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं. 27 वर्षीय इस ऑलराउंडर का घड़ियों के प्रति शौक किसी से छिपा नहीं है. उनके पास एक से बढ़कर महंगी घड़ियां हैं.
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अपनी रॉयल लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं. 27 वर्षीय इस ऑलराउंडर का घड़ियों के प्रति शौक किसी से छिपा नहीं है. उनके पास एक से बढ़कर एक महंगी घड़ियां हैं. हार्दिक पंड्या ने अपनी नई घड़ी की तस्वीर फैन्स से साझा की है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसकी फोटो अपलोड की है. पंड्या आईपीएल-14 के दूसरे चरण में हिस्सा लेने के लिए युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में हैं और वहीं से उन्होंने अपनी नई घड़ी की झलक दिखाई है. हार्दिक की ये नई घड़ी Patek Philippe Nautilus Platinum 5711 ब्रांड की है. इसकी कीमत 5 करोड़ रुपये से ज्यादा है. हार्दिक की इस नई घड़ी की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












