
हाथ में छड़ी, नर्स का सहारा, ऐसे हाल में बबीता के बर्थडे पार्टी में पहुंचे रणधीर, देखकर फैंस हुए नाराज
AajTak
वीडियो में दो लोग रणधीर कपूर को चलने में मदद कर रहे हैं. रणधीर धीरे-धीरे चल पा रहे हैं. कोरोना के इस काल में पार्टी के लिए रणधीर कपूर का जाना फैंस को पसंद नहीं आ रहा है. रणधीर को ट्रोल किया जा रहा है.
पूर्व अभिनेत्री और करीना-करिश्मा कपूर की मां बबीता कपूर का 20 अप्रैल को बर्थडे था. वो 73 साल की हो गई हैं. इस खास मौके पर करीना कपूर ने अपनी मां के लिए पार्टी होस्ट की. इस पार्टी में करिश्मा कपूर और रणधीर कपूर भी पहुंचे. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रणधीर कपूर करीना के घर जा रहे हैं. वीडियो में दो लोग रणधीर कपूर को चलने में मदद कर रहे हैं. रणधीर धीरे-धीरे चल पा रहे हैं. कोरोना के इस काल में पार्टी के लिए रणधीर कपूर का जाना फैंस को पसंद नहीं आ रहा है. रणधीर को ट्रोल किया जा रहा है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












