
हाथरस से Ground Report: ना ‘बाइज्जत’ रहे, ना ‘बरी’ हुए…आपबीती उन परिवारों की जिनके माथे पर लिख दिया गया “हमारे बच्चे रेपिस्ट हैं!”
AajTak
आज भी वो दिन याद है, जब हमारे लल्ला को पुलिस पकड़कर ले गई. मां रो-रोकर बेहोश हुई जाती थी. तब से उसे घबराहट की बीमारी पकड़े है. दवा न मिले तो जिंदा नहीं बचेगी. 'और आप?' हमारा क्या! ये बाल देख रही हो. चार बरस में स्याही उड़ गई. रोज मिनट के हिसाब से मुसीबत झेलते रहे. बस, सांस ही न छूटी!
इंटरनेट पर हाथरस डालें तो जिले के ब्यौरे से भी पहले दनादन कई खबरें खुलती चली जाएंगी. दलित युवती के कथित गैंग रेप और हत्या से जुड़ी इन खबरों के खलनायक थे- बूलगढ़ी गांव के चार युवक. कुछ ही रोज में गांव छावनी बन गया. आबादी से ज्यादा हथियारबंद दस्ते. इसके बाद से कई चैप्टर खुले-बंद हुए. इस घटना को चार साल बीते. धरती ने सूरज की चार परिक्रमाएं कर लीं. लेकिन हाथरस वो काली चादर हो चुका, जिसपर कोई नया रंग नहीं भरता.
जिले की सीमा छूते ही हाथरस कांड के निशान दिखने लगेंगे. प्रेस की गाड़ी देखते ही , खुसपुस करते या सवाल पूछने पर बिदकते लोग. थाने के पास रुकने पर मिले कैजुअल रिमार्क- सितंबर है, अभी तो लोग आते-जाते रहेंगे. गांव का नाम पूछने पर किलोमीटरों दूर से लेफ्ट-राइट तक बताते लोग.
छोटे से जिले का बित्ताभर गांव बोल्ड-इटैलिक-अंडरलाइन हो चुका. लेकिन तमाम स्याह वजहों से.
aajtak.in ने सितंबर 2020 से 2024 के इन्हीं गाढ़े पन्नों को खंगालने की कोशिश की. पहली कड़ी में पढ़ें- चार साल में आरोपियों के परिवारों में क्या संभला-टूटा. क्या वे रेपिस्ट की फैमिली बनकर रह गए, या अदालत की तरह लोगों ने भी उन्हें ‘बाइज्जत बरी’ कर दिया.
लल्ला और मैं पशु को पानी पिला रहे थे, जब गांव में धूम हुई कि छोटू के खेत में छोरी पड़ी है. हम भी देखने गए. वो संदीप..संदीप कर रही थी.
'कौन संदीप? आपका बेटा!'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










