
'हाजियों से वसूल लिए लाखों, लेकिन नहीं दी कोई सुविधा', ओवैसी ने हज कमेटी पर लगाए आरोप
AajTak
एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने हज कमेटी पर आरोप लगाए हैं. उन्होंने लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि, 'एक-एक हाजी से 4 लाख वसूले गए, लेकिन सुविधा नहीं दी गई. ठहरने के साथ बुनियादी सुविधाएं भी नहीं हैं. भारत के आजमीन-ए-हज परेशान हैं. हज कमेटी से इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई?'
हैदराबाद के सांसद, एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने हज कमेटी पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उन्होंने इसके साथ ही सरकार पर निशाना साधा है और कहा कि हज के लिए जा रहे लोगों से लाखों रुपये लिए गए, लेकिन उन्हें कोई सुविधा नहीं दी जा रही है. सोमवार को ट्वीट में ये आरोप लगाते हुए ओवैसी ने पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भी टैग किया है.
बता दें कि ओवैसी का आरोप है कि 'लाखों रुपये लेने के बाद भी हज पर जा रहे लोगों को सुविधाएं नहीं मुहैया कराई जा रही हैं. ओवैसी ने किया, "भारत से बड़ी संख्या में लोग हज करने पहुंच रहे हैं. देश से 1,75,025 लोग हज के लिए जा रहे हैं, लेकिन इसी बीच हज कमेटी की लापरवाही सामने आ रही है."
पीएम मोदी को किया ट्वीट में टैग उन्होंने अपने ट्वीट में जोड़ा कि "एक-एक हाजी से 4 लाख वसूले गए, लेकिन सुविधा नहीं दी गई. ठहरने के साथ बुनियादी सुविधाएं भी नहीं हैं. भारत के आजमीन-ए-हज परेशान हैं. हज कमेटी से इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई? पीएम नरेंद्र मोदी और स्मृति ईरानी को फौरन इन समस्याओं का समाधान करना चाहिए." हैदराबाद सांसद ने अपने ट्वीट में पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भी टैग किया है.
भारतीय दूतावास ने दिया जवाब ओवैसी की ओर से किए गए इस ट्वीट पर सऊदी अरब में स्थित भारतीय दूतावास ने जवाब दिया है. दूतावास ने ओवैसी के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, "कृपया हमें बताएं कि क्या किसी हाजियों को किसी विशेष सहायता की आवश्यकता है. दूतावास और जेद्दा में भारतीय अधिकारी हाजियों से संबंधित सभी मुद्दों को हल करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं. हमारे हाजियों को आराम और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए सभी व्यवस्थाओं की बहुत बारीकी से निगरानी की जाती है."
VIP कल्चर किया गया है खत्म गौरतलब है कि जनवरी महीने में केंद्र सरकार ने हज यात्रा को लेकर बड़ा फैसला लिया था. हज के लिए सरकार की ओर से दिया जाने वाला वीआईपी कोटा खत्म करने का ऐलान किया गया था. पहले हज यात्रा को लेकर कुछ आरक्षित सीटें दी जाती थीं, जिन्हें कि अब खत्म करने का फैसला लिया गया. इस कदम के बाद हज जाने वाले सभी लोग आम यात्रियों की तरह ही यात्रा करेंगे. किसी भी यात्री को कोई खास वीआई कल्चर नहीं मिलेगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










