
हवाई जहाज से जंप लगाने के बाद हाईटेंशन लाइन में उलझ गया पैराशूट, कमांडो की मौत
AajTak
UP News: यूपी के आगरा में हवाई जहाज से जंप लगाने के बाद कमांडो का पैराशूट (Parachute) हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया. इसके बाद कमांडो जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. लोगों ने देखा तो अस्पताल ले गए, जहां कमांडो को बचाया नहीं जा सका.
उत्तर प्रदेश के आगरा में आज शुक्रवार को पैराशूट जंपिंग (Parachute Jumping) के दौरान बड़ा हादसा हो गया. यहां हजारों फीट की ऊंचाई से छलांग लगाने के बाद कमांडो पैराशूट की मदद से नीचे उतर रहे थे. उसी दौरान तेज हवा में पैराशूट ड्रॉपिंग जोन से अलग हो गया. अंधेरा होने की वजह से कमांडो अंकुर कुछ समझ नहीं पाए. इसी दौरान पैराशूट हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर उलझ गया.
इसके बाद पैराशूट में आग लग गई, जिससे कमांडो अंकुर भी झुलसकर नीचे गिर गए. लोगों ने देखा तो तुरंत मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस बुलाकर कमांडो अंकुर को अस्पताल ले गए, जहां उन्हें बचाया नहीं जा सका.
जानकारी के अनुसार, आगरा के मलपुरा में वायुसेना के ड्रॉपिंग जोन में जंपिंग के वक्त कमांडो का पैराशूट हाइटेंशन लाइन में उलझ गया. इसके बाद कमांडो अंकुर शर्मा नीचे जमीन पर गिर पड़े और वे गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना बीती रात करीब 10:30 बजे की है.
खेत पर बैठे लोगों ने देखा जलता हुआ गुब्बारा
रात में खेत में अपने ट्यूबवेल पर बैठे फौरन सिंह, महेंद्र सिंह, रूपकिशोर व धर्मेंद्र सिंह ने देखा कि उनके सामने कोई गुब्बारा जैसा जल रहा है. ये सभी लोग दौड़कर जलते हुए गुब्बारे के पास पहुंचे तो देखा कि एक जवान जमीन पर गिरा हुआ है और दर्द से कराह रहा है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












