
हलाल ट्रेड, ड्रग्स तस्करी, एजुकेशन... पाकिस्तान और इंडोनेशिया, दो मुस्लिम देशों के बीच क्या समझौते हुए?
AajTak
पाकिस्तान और इंडोनेशिया ने मंगलवार को हलाल ट्रेड, उच्च शिक्षा, SMEs, स्वास्थ्य और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सहयोग को बढ़ाने के लिए कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए. ये समझौते इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो की पाकिस्तान यात्रा के दौरान हुए.
पाकिस्तान और इंडोनेशिया ने मंगलवार को कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जिनका मकसद हलाल ट्रेड और सर्टिफिकेशन, उच्च शिक्षा, SMEs, स्वास्थ्य क्षेत्र और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सहयोग को मजबूत करना है. ये समझौते इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो की दो दिवसीय पाकिस्तान यात्रा के दौरान हुए.
डिग्रियों की मान्यता को लेकर हुआ समझौता
राष्ट्रपति सुबिआंतो और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बीच वन-ऑन-वन और डेलिगेशन-लेवल बातचीत के बाद, दोनों देशों के मंत्रियों ने पहले से तय दस्तावेजों का औपचारिक आदान-प्रदान किया. दोनों देशों ने उच्च शिक्षा क्षेत्र में डिग्रियों की पारस्परिक मान्यता पर सहमति जताई है, ताकि पाकिस्तान और इंडोनेशिया के छात्रों के लिए आगे की पढ़ाई और करियर के अवसर आसान हो सकें.
हलाल ट्रेड पर भी बनी बात
इसी दौरान इंडोनेशिया ने पाकिस्तानी छात्रों के लिए एक नया Indonesian Aid Scholarship Program भी लॉन्च किया है. हलाल ट्रेड और सर्टिफिकेशन पर हुआ समझौता वैश्विक हलाल उद्योग में दोनों देशों की साझेदारी को और तेज करने की दिशा में अहम माना जा रहा है.
ड्रग्स की तस्करी रोकने के लिए मिलाया हाथ

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












