
हर हफ्ते 5 इजरायली बंधकों को छोड़ेगा हमास, नई सीजफायर डील में बनी सहमति
AajTak
इजरायल और हमास के बीच संघर्षविराम का पहला चरण 19 जनवरी को लागू हुआ था, जिसमें 15 महीनों तक चलने वाले युद्ध के बाद युद्धविराम, कुछ इजरायली बंधकों की रिहाई और कुछ फिलिस्तीनी बंदियों की रिहाई शामिल थी.
हमास ने शनिवार को कहा कि उसने दो दिन पहले मिस्र और कतर से मिले गाजा सीजफायर प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है. खलील अल-हया ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि 'दो दिन पहले, हमें मिस्र और कतर से एक प्रस्ताव प्राप्त हुआ था. हमने इसे सकारात्मक रूप से लिया.' उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं की इजरायल इस प्रस्ताव को स्वीकार करेगा. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रस्ताव में कहा गया है कि हमास हर हफ्ते इजरायल के पांच बंधकों को रिहा करेगा.
संघर्षविराम के पिछले रिकॉर्ड देखिए इजरायल और हमास के बीच संघर्षविराम का पहला चरण 19 जनवरी को लागू हुआ था, जिसमें 15 महीनों तक चलने वाले युद्ध के बाद युद्धविराम, कुछ इजरायली बंधकों की रिहाई और कुछ फिलिस्तीनी बंदियों की रिहाई शामिल थी.
यह भी पढ़ें: 'बंधकों को भूखा रख, राजाओं की तरह खाना खाते थे हमास के लड़ाके', रिहा हुए इजरायली ने सुनाई आपबीती
दूसरे चरण का उद्देश्य शेष बंधकों की रिहाई और गाजा से इजरायली सैनिकों की वापसी पर समझौतों पर ध्यान केंद्रित करना था. हमास का कहना था कि किसी भी प्रस्ताव में दूसरे चरण की शुरूआत की अनुमति होनी चाहिए, जबकि इजरायल ने पहले 42-दिवसीय चरण का विस्तार करने की पेशकश की थी. इजरायल और अमेरिका का कहना है कि हमास को युद्ध के बाद के गाजा समझौतों में कोई भूमिका नहीं निभानी चाहिए.
यह भी पढ़ें: ऑस्कर विजेता फिलिस्तीनी निर्देशक पर इजरायली प्रवासियों का हमला, घायल हुए हमदान बल्लाल
इजरायल के हमले अब भी जारी

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










