
हरियाणा चुनाव में विनेश फोगाट की राजनीतिक पारी कैसे साबित हो सकती है गेमचेंजर?
AajTak
विनेश फोगाट ने हाल ही में शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों, जींद और रोहतक में खाप पंचायत नेताओं से मुलाकात की. 27 अगस्त को जींद में आयोजित एक कार्यक्रम में विनेश ने कहा कि वह राजनीति में प्रवेश को लेकर दबाव में हैं, लेकिन कोई भी निर्णय लेने से पहले वह अपने बुजुर्गों से सलाह लेंगी.
हरियाणा में 2024 के विधानसभा चुनाव की तारीख करीब है और ऐसे कई महत्वपूर्ण मुद्दे हैं जो इस दौरन चुनाव के माहौल पर तो असर डालेंगे ही साथ ही चुनाव परिणाम के लिए भी गेमचेंजर साबित हो सकते हैं. इनमें मौजूदा सरकार के खिलाफ विरोधी भावना, किसानों और पहलवानों के आंदोलन, सरकारी कर्मचारियों का असंतोष और जाट समुदाय की भूमिका प्रमुख हैं.
इन मुद्दों के बीच, अटकलें हैं कि पहलवान विनेश फोगाट भी इस चुनाव से राजनीतिक अखाड़े में उतर सकती हैं और इस समय यह बात खास तौर पर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है. ऐसा माना जा रहा है कि अगर विनेश राजनीति में उतरती हैं, तो यह कदम ब्रजभूषण शरण सिंह विवाद को फिर से उभार सकता है, जिसे हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में विपक्षी पार्टियों ने जोरशोर से उठाया था.
विनेश फोगाट का राजनीति में प्रवेश विनेश फोगाट ने हाल ही में शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों, जींद और रोहतक में खाप पंचायत नेताओं से मुलाकात की. 27 अगस्त को जींद में आयोजित एक कार्यक्रम में विनेश ने कहा कि 'वह राजनीति में प्रवेश को लेकर दबाव में हैं, लेकिन कोई भी निर्णय लेने से पहले वह अपने बुजुर्गों से सलाह लेंगी. उन्होंने कहा, राजनीति में जाने का दबाव है, लेकिन मैं अपने बुजुर्गों से सलाह लूंगी. जब मेरा मन साफ होगा, तब मैं सोचूंगी कि क्या करना है, क्योंकि मैं अभी भी गहरे सदमे में हूं.'
राजनीतिक रूप से सक्रिय रहा है विनेश फोगाट का परिवार विनेश फोगाट का परिवार राजनीतिक रूप से सक्रिय रहा है. उनकी चचेरी बहन बाबिता फोगाट ने 2019 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के टिकट पर दादरी सीट से चुनाव लड़ा था. हालांकि, विनेश का राजनीति में झुकाव कांग्रेस की ओर रहा है. चचेरी बहनों के बीच राजनीतिक मतभेद भी उभर कर सामने आए हैं. सोशल मीडिया पर बाबिता और उनके पति ने अप्रत्यक्ष रूप से विनेश पर निशाना साधा, जिससे दोनों के बीच की दरारें और स्पष्ट हो गईं.
हरियाणा में दिख सकता है विनेश vs बबिता?
दिलचस्प बात यह है कि जहां राज्य के कई पहलवानों ने ओलंपिक के दौरान विनेश फोगाट के लिए प्रचार किया, वहीं दोनों बहनें एक साथ नहीं दिखीं, सिवाय कांग्रेस को निशाना बनाने के मामले में. जब विनेश ने तत्कालीन WFI प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों के विरोध में सक्रिय रूप से भाग लिया, तब बबीता ने आरोप लगाया कि पहलवानों को कांग्रेस नेताओं के इशारे पर संगठित किया गया था. ऐसा माना जाता है कि विनेश कांग्रेस की ओर झुकी हुई थीं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







