
हरियाणा: कुरुक्षेत्र में महायज्ञ के दौरान बवाल, पत्थरबाजी और फायरिंग... 3 लोग जख्मी, एक की हालत गंभीर
AajTak
कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में चल रहे 1000 कुंडीय यज्ञ आयोजन में बवाल मच गया. यज्ञ कार्यक्रम के आयोजक स्वामी हरि ॐ दास के निजी सुरक्षा कर्मियों पर तीन लोगों को गोली मारने का आरोप है. गोली लगने से घायल तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.
कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में चल रहे 1000 कुंडीय यज्ञ आयोजन में बवाल मच गया. यज्ञ कार्यक्रम के आयोजक स्वामी हरि ओम दास के निजी सुरक्षा कर्मियों पर तीन लोगों को गोली मारने का आरोप है. गोली लगने से घायल तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक महायज्ञ में शामिल होने आए कुछ युवकों ने बासी भोजन परोसे जाने को लेकर शिकायत की, जिसके बाद विवाद हुआ. कहासुनी के दौरान महायज्ञ के आयोजनकर्ता हरि ओम दास के सुरक्षाकर्मी ने गोली चला दी, जिसमें तीन युवक घायल हो गए.
आशीष तिवारी नामक युवक को गंभीर हालत में लोकनायक जयप्रकाश सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस घटना से नाराज एक जाति विशेष के लोगों ने महायज्ञ स्थल के बाहर कुरुक्षेत्र-कैथल रोड जाम कर दिया और पत्थरबाजी की. प्रदर्शनकारियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस ने सख्ती दिखाई और जाम खुलवाने का प्रयास किया. फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति को नियंत्रित किया है. हालांकि, माहौल अब भी तनावपूर्ण बना हुआ है. पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है.
इस महायज्ञ की शुरुआत 18 मार्च से हुई थी और इसे 27 मार्च तक चलना था. इसके लिए 1008 कुंडीय यज्ञशालाएं बनाई गई थीं. महायज्ञ में हर दिन 1,00,000 आहुतियां डाली जा रही थीं. इस आयोजन के सूत्रधार हरि ओम दास हैं, जिन्हें यज्ञ सम्राट के नाम से जाना जाता है. उन्होंने देशभर के 24 राज्यों में अब तक 101 महायज्ञ का आयोजन कराया है. उनका संकल्प पूरे भारतवर्ष में 108 महायज्ञ कराने का है. कुरुक्षेत्र में 18 मार्च से शुरू हुआ महायज्ञ इस तरह का 102वां आयोजन है. इस महायज्ञ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, मुख्यमंत्री की पत्नी सुमन सैनी और पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा जैसे कई बड़े नेता शामिल हो चुके हैं.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







