
हरियाणा: अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR, दिया था यमुना के पानी में 'जहर' मिलाने वाला बयान
AajTak
दिल्ली चुनाव की वोटिंग से ठीक पहले के AAP मुखिया अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हरियाणा में एफआईआर दर्ज की गई है. यह मुकदमा शाहबाद पुलिस थाने में दर्ज किया गया है. दरअसल केजरीवाल ने हरियाणा पर यमुना के पानी में जहर मिलाने का आरोप लगाया था.
दिल्ली चुनाव की वोटिंग से ठीक पहले के AAP मुखिया अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हरियाणा में एफआईआर दर्ज की गई है. यह मुकदमा शाहबाद पुलिस थाने में दर्ज किया गया है. दरअसल केजरीवाल ने हरियाणा पर यमुना के पानी में जहर मिलाने का आरोप लगाया था.
एडवोकेट जगमोहन मनचंदा नाम के शख्स ने यह FIR दर्ज करवाई है. जगमोहन मनचंदा ने इस बयान को दलगत राजनीति बताते हुए अदालत में केजरीवाल के खिलाफ शिकायत की थी जिसके बाद केजरीवाल के खिलाफ बीएनएस की धारा 192, 196(1), 197(1), 248(a), 299 के तहत केस दर्ज किया गया है.
यह भी पढ़ें: 'वजीराबाद में यमुना जी का पानी पीकर दिखाएं', हरियाणा CM नायब सैनी का अरविंद केजरीवाल को चैलेंज
यमुना को लेकर दिया था ये बयान
बता दें कि 27 जनवरी को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की तरफ से दिल्ली को उपलब्ध कराए जा रहे पानी की खराब गुणवत्ता का मुद्दा उठाया था. केजरीवाल ने कहा था,'लोगों को पानी से वंचित करना, इससे बड़ा पाप कुछ भी नहीं है. भाजपा अपनी गंदी राजनीति से दिल्ली की जनता को प्यासा छोड़ना चाह रही है. वे हरियाणा से भेजे जा रहे पानी में जहर मिला रहे हैं. केजरीवाल ने आगे कहा था,'यह प्रदूषित पानी इतना जहरीला है कि इसे दिल्ली में मौजूद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की मदद से उपचारित नहीं किया जा सकता है. भाजपा दिल्लीवासियों की सामूहिक हत्या करना चाहती है. पर हम ऐसा नहीं होने देंगे.'
चुनाव आयोग ने पूछे थे सवाल

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












