
हरिद्वार: मामूली विवाद के बाद पत्नी का बेरहमी से कत्ल कर फरार हुआ आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस
ABP News
हरिद्वार के रोशनाबाद गांव में महिला की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है. हत्या का आरोप उसके पति पर लगा है. वारदात के बाद आरोपी फरार है.
Murder in Haridwar: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने अपनी ही पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. आरोप है कि युवक ने गला रेतकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. इस हत्याकांड के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. हत्या का खौफनाक मंजर रोशनाबाद गांव में देखने को मिला है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम राजकुमारी थी. राजकुमारी यहां किराए के मकान में रह रही थी. राजकुमारी मूल रूप से लखीमपुर खीरी की रहने वाली थी. महिला का शव रोशनाबाद के एक होटल के पास सड़क किनारे पड़ा मिला. राजकुमारी का पति राजेश (27) अलग मकान में रहता था. महिला काफी समय से अकेली रह रही थी. राजकुमारी के दो छोटे बच्चे भी हैं.More Related News













