
हरकतों से बाज नहीं आ रहा PAK, बॉर्डर पर ड्रोन से तस्करी के मामले हुए दोगुने, पंजाब में सबसे ज्यादा केस
AajTak
पाकिस्तान ने अपने अवैध धंधों को अंजाम देने के लिए अब टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है. पाकिस्तान ने अभ सीमा पार से ड्रोन्स के जरिए ड्रग्स और हथियार भारत में भेजने शुरू कर दिए हैं. इस साल इस तरह की घटनाओं में दोगुना इजाफा हुआ है.
आर्थिक बदहाली झेल रहा पाकिस्तान अब भी सुधरने का नाम नहीं ले रहा है. भारत-पाक बॉर्डर पर सख्ती होने के बाद अब पाकिस्तान ने ड्रोन के जरिए हथियारों और ड्रग्स की तस्करी तेज कर दी है. पिछले साल के मुकाबले साल 2022 में बॉर्डर पर ड्रोन के जरिए तस्करी के मामले दोगुने हो गए हैं. यह बात खुद सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force) के डायरेक्टर जनरल पंकज कुमार सिंह ने शनिवार को कही है.
BSF प्रमुख ने कहा कि फोर्स ने ड्रोन फोरेंसिक का अध्ययन करने के लिए हाल ही में दिल्ली के एक शिविर में एक अत्याधुनिक प्रयोगशाला स्थापित की है. इसके परिणाम काफी उत्साहजनक रहे हैं. BSF इस खतरे को रोकने के लिए एक ठोस कदम उठा रही है. उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां सीमा पार से पिछले कुछ साल से सामने आ रही अवैध गतिविधियों में शामिल अपराधियों के बारे में पता लगाने में सक्षम हैं.
बीएसएफ चीफ ने कहा कि पश्चिमी मोर्चे पर पाकिस्तान ने सीमा के उस पार से ड्रोन के जरिए फोर्स पर हमले किए हैं. उन्होंने आगे बताया कि BSF काफी समय से ड्रोन से जुड़े खतरों का सामना कर रही है. ड्रोन हमारे लिए समस्याओं का कारण बन रहा है.
ड्रोन खतरे की भयावहता का आंकलन करते हुए डीजी ने कहा कि बीएसएफ ने 2020 में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर करीब 79 ड्रोन उड़ानों का पता लगाया था. जो पिछले साल बढ़कर 109 हो गई. इस साल 266 यानी दोगुनी से ज्यादा हो गई. सबसे ज्यादा घटनाएं पंजाब में हो रही हैं. जहां इस साल 215 ड्रोन देखे गए. जम्मू में ड्रोन से तस्करी की करीब 22 घटनाएं सामने आ चुकी हैं.
उन्होंने कहा कि समस्या गम्भीर है. इसका कोई पुख्ता समाधान नहीं है. वे (ड्रोन) नशीले पदार्थ, हथियार और गोला-बारूद, नकली मुद्रा और हर तरह की चीजें लाते रहे हैं. डीजी ने कहा कि शुरू में BSF इस चुनौती से जूझ रही थी कि क्या करना है और यहां तक कि जब ड्रोन गिराए गए तो उनसे कोई खास सुराग नहीं मिला, जिससे पता लगाया जा सके कि यह कहां से आ रहा है और कहां जा रहा है?
उन्होंने आगे कहा कि हम फिर इसे लेकर फोरेंसिक विभाग में जाने लगे. हमने महसूस किया कि इन ड्रोन में कंप्यूटर और मोबाइल फोन जैसे कंप्यूटेशन डिवाइस के समान चिप्स थे. चूंकि डिजिटल फोरेंसिक साइबर अपराधों को सुलझाने में मदद करते हैं, इसलिए हमें यहां भी जवाब मिल गए हैं.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








