
'हम भारत के साथ खेलने को तैयार', सलमान मिर्जा ने बताई वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की प्लानिंग
AajTak
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज़ सलमान मिर्ज़ा ने कहा है कि टीम पूरे टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी कर रही है और भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाला मैच सरकार के फैसले पर निर्भर करेगा. फिलहाल पाकिस्तान का पूरा फोकस अमेरिका के खिलाफ मुकाबले पर है. वहीं, PCB चेयरमैन मोहसिन नक़वी भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार पर दोबारा विचार के लिए प्रधानमंत्री से बात कर सकते हैं.
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्ज़ा ने सोमवार को कहा कि टीम पूरे टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी कर रही है और अगर पाकिस्तान सरकार अनुमति देती है तो वह 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच खेलने के लिए तैयार है. मंगलवार को अमेरिका (USA) के खिलाफ होने वाले मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब सलमान मिर्ज़ा से भारत के खिलाफ मुकाबले को लेकर टीम के भीतर बातचीत के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने साफ कहा कि इस पर फैसला सरकार का होगा.
32 वर्षीय मिर्ज़ा ने कहा, हम पूरे टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी कर रहे हैं. हमें जिस भी टीम के खिलाफ खेलना होगा, हम उसके लिए तैयार रहेंगे. भारत के खिलाफ खेलने या न खेलने का फैसला सरकार का है. हमें जो कहा जाएगा, हम वही करेंगे.'
यह भी पढ़ें: ICC ने नहीं मानी पाकिस्तान की कोई शर्त, दिया फाइनल अल्टीमेटम, बांग्लादेश को भी झटका
हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि फिलहाल टीम का पूरा ध्यान अमेरिका के खिलाफ होने वाले मुकाबले पर है, जिसने पिछले टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराकर बड़ा उलटफेर किया था.
क्या बोले पाकिस्तानी गेंदबाज मिर्जा
मिर्ज़ा ने कहा, हम एक-एक मैच पर फोकस कर रहे हैं. अभी हमारा ध्यान अगले मैच पर है. 15 तारीख को भारत के खिलाफ मैच को लेकर सरकार जो भी फैसला लेगी, हम उसके मुताबिक खेलेंगे.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












