
'हम बैठ नहीं पा रहे हैं, उठ नहीं पा रहे...', मौत से पहले बेटे उमर को आया था मुख्तार अंसारी का आखिरी कॉल
AajTak
इस ऑडियो में पिता मुख्तार और बेटे उमर की बातचीत सुनी जा सकती है. ये बातचीत मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है. बांदा मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज होने के बाद मुख्तार ने उमर से फोन पर बात की थी. इस दौरान उमर अंसारी पिता का हालचाल पूछ रहे हैं जबकि मुख्तार अपनी परेशानी उसे बता रहे हैं.
जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की गुरुवार को मौत हो गई थी. उनकी मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है. फिलहाल बांदा मेडिकल कॉलेज में उनका पोस्टमार्टम चल रहा है. इसके बाद उनके शव को परिवार को सौंप दिया जाएगा. लेकिन इस बीच मुख्तार और उनके छोटे बेटे उमर अंसारी की आखिरी बातचीत का ऑडियो सामने आया है.
इस ऑडियो में पिता मुख्तार और बेटे उमर की बातचीत सुनी जा सकती है. ये बातचीत मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है. बांदा मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज होने के बाद मुख्तार ने उमर से फोन पर बात की थी. इस दौरान उमर अंसारी पिता का हालचाल पूछ रहे हैं जबकि मुख्तार अपनी परेशानी उसे बता रहे हैं. यहां पढ़ें मुख्तार और उनके बेटे उमर के बीच हुई आखिरी कॉल का पूरा ब्योरा:-
उमर अंसारी: पापा, आप ठीक हैं?
मुख्तार अंसारी: हां बाबू, हम ठीक हैं.
उमर अंसारी: बस अल्लाह ने बचा लिया.. रमजान का पाक महीना चल रहा है.
मुख्तार अंसारी: बेहोशी टाइप हो जा रहे हैं. कमजोरी लग रही है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












