
हम परफेक्ट वर्ल्ड में नहीं हैं...UGC NET कैंसिलेशन की याचिका पर जानिये यह क्यों बोले CJI चंद्रचूड़
AajTak
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार, यूजीसी नेट री-एग्जाम कैंसिल नहीं किया जाएगा. शेड्यूल के मुताबिक, री-एग्जाम 21 अगस्त से ही आयोजित किए जाएंगे. पीठ ने कहा कि है कि हम एक परफेक्ट वर्ल्ड में नहीं हैं.
UGC NET परीक्षा को लेकर चल रहे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने विराम लगा दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को प्रश्नपत्र लीक के आधार पर यूजीसी-नेट को रद्द करने के सरकार के फैसले के खिलाफ याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया है. बता दें कि पेपर लीक के आधार पर यूजीसी-नेट 2024 (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) को रद्द करने को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी.
नहीं कैंसिल होगी परीक्षा, 21 अगस्त को होगा री-एग्जाम
यूजीसी नेट उम्मीदवारों के एक समूह द्वारा दायर याचिका में नए सिरे से परीक्षा आयोजित करने के फैसले को रोकने के लिए शीर्ष अदालत से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की गई है. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने कथित पेपर लीक के कारण यूजीसी-नेट 2024 परीक्षा स्थगित करने के निर्णय को चुनौती देने वाले उम्मीदवारों के समूह की याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया. सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच जिसमें जस्टिस जेबी पारदीवाला और मनोज मिश्रा शामिल थे. याचिका पर विचार करने से इनकार करते हुए पीठ ने कहा कि अंतिम निर्णय होने दें, हम एक परफेक्ट वर्ल्ड में नहीं हैं. परीक्षाएं 21 अगस्त को होने दें. छात्रों के लिए निश्चितता होनी चाहिए. यानि कि सभी कैंडिडेट्स के लिए परीक्षा का आयोजन 21 अगस्त से 4 सितंबर तक किया जाएगा.
सीजेआई ने क्या कहा?
सीजेआई ने सुनवाई के दौरान कहा कि 'अब हम कैसे रद्द कर सकते हैं? इसपर छात्रों के वकील ने कहा कि 'जांच पेपर लीक पर डॉक्टरेट संदेशों के अनुसार की गई थी. इसमें नौ लाख छात्र शामिल हैं. इसके बाद सुनवाई ने कहा कि यूजीसी-नेट जून 2024 को आयोजित की गई थी संघ ने 19 जून को परीक्षा रद्द कर दी, जिसके परिणामस्वरूप 21 अगस्त को एक नई परीक्षा होगी. वर्तमान चरण में याचिकाकर्ताओं ने निर्णय को चुनौती दी है, लगभग 2 महीने बीत चुके हैं. याचिका पर विचार करने से केवल अनिश्चितता बढ़ेगी और इसका परिणा पूरी तरह से अराजकता होगी.
गड़बड़ी के कारण रद्द कर दी गई थी परीक्षा

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.












