
'हम नए प्रतिबंधों से नहीं डरते, डटकर सामना करेंगे...', ट्रंप की टैरिफ धमकी पर रूस का पलटवार
AajTak
रूस की तरफ से यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा रूस पर 'सेकेंड्री टैरिफ' लगाने की धमकी के बाद आया है. ट्रंप ने कहा कि अगर मॉस्को, यूक्रेन के साथ सीजफायर समझौते पर पहुंचने में फेल रहा, तो उस पर प्रतिबंध लगाए जाएंगे.
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Sergey Lavrov) ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यूक्रेन युद्ध को लेकर नए प्रतिबंधों की चेतावनी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "मास्को यह समझना चाहता है कि ट्रंप इन फैसलों के पीछे क्या वजह है." रूस ने कहा कि हम किसी भी प्रतिबंध का सामना करने के लिए तैयार हैं."
ट्रंप द्वारा रूस को दिए गए 50 दिनों के युद्धविराम के अल्टीमेटम पर बोलते हुए लावरोव ने कहा, "हम समझना चाहते हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति किस बात से प्रेरित हैं." उन्होंने कहा, "मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि हम नए प्रतिबंधों का सामना कर लेंगे." उन्होंने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर यूक्रेन के साथ सीजफायर पर सहमत न होने पर ट्रंप द्वारा 'सेकेंड्री टैरिफ' की बात कहे जाने की धमकी को भी खारिज कर दिया.
ट्रंप ने क्या कहा था?
रूस की तरफ से यह बयान ट्रंप द्वारा सोमवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए मॉस्को को कड़ी चेतावनी देने के बाद आई है. ट्रंप ने कहा था, "अगर 50 दिनों में कोई समझौता नहीं होता है, तो हम सेकेंड्री टैरिफ लगाएंगे."
डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान यूक्रेन में जंग को लेकर पुतिन के प्रति बढ़ती निराशा व्यक्त करने वाले कई बयानों के बाद आया है. उन्होंने पहले हुई युद्धविराम वार्ता के बावजूद मिसाइल हमले जारी रखने के लिए रूसी राष्ट्रपति की आलोचना करते हुए कहा, "मैं राष्ट्रपति पुतिन से बहुत निराश हूं. मुझे लगता था कि वह जो कहते हैं, वही करते हैं और वह इतनी खूबसूरती से बात करते हैं, फिर रात में लोगों पर बमबारी करते हैं. मुझे यह पसंद नहीं है."
यह भी पढ़ें: 'हथियार दूं तो मॉस्को पर हमला करोगे?' पुतिन से झल्लाए ट्रंप का जेलेंस्की को ऑफर! जानें- यूक्रेनी राष्ट्रपति ने क्या कहा

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










