
'हम जानते हैं कि आप क्या कर रहे हैं, अब अंजाम भुगतने को तैयार रहें...' ईरान को अमेरिका की दो टूक
AajTak
अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका अपने हिसाब से तय करेगा कि उसे कब और कहां एक्शन उठाना है. हेगसेथ ने ने कहा, 'आपके द्वारा (ईरान) हूतियों को जो घातक समर्थन दिया जा रहा है, हमें उसकी पूरी जानकारी हैं. हम जानते हैं कि आप क्या कर रहे हैं.'
अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने ईरान को एक कड़ी चेतावनी दी है. एक बयान में हेगसेथ ने कहा कि ईरान द्वारा यमन के हूती विद्रोहियों जो घातक समर्थन और मदद दी जा रही है, उसकी अमेरिका को पूरी जानकारी है. उन्होंने कहा कि इसका अंजाम ईरान को भुगतना पड़ेगा.
हेगसेथ ने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका अपने हिसाब से तय करेगा कि उसे कब और कहां एक्शन उठाना है. हेगसेथ ने ने कहा, "आपके द्वारा (ईरान) हूतियों को जो घातक समर्थन दिया जा रहा है, हमें उसकी पूरी जानकारी हैं. हम जानते हैं कि आप क्या कर रहे हैं. और आप भी अच्छी तरह जानते हो कि अमेरिकी सेना क्या कर सकती है. आपको चेतावनी दी जा चुकी है. अब परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें."
यह बयान ऐसे समय आया है जब लाल सागर क्षेत्र में हूती विद्रोहियों द्वारा व्यापारिक जहाजों पर हमले बढ़ते जा रहे हैं. अमेरिका का आरोप है कि इन हमलों के पीछे ईरान की रणनीतिक और सैन्य मदद है. अमेरिका की यह नाराजगी एक स्पष्ट संकेत है कि वह अब केवल चेतावनी देने के मोड में नहीं है, बल्कि कार्रवाई का भी मन बना रहा है.
यह भी पढ़ें: Iran के बंदरगाह पर विस्फोट हादसा या साजिश! क्या है ईरान को दहलाने वाले ब्लास्ट का चीन कनेक्शन?
पहले भी दी थी चेतावनी
पीट हेगसेथ के इस बयान को अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में एक निर्णायक मोड़ के तौर पर देखा जा रहा है. इससे पहले अमेरिका ने कई बार ईरान को चेताया था कि वह क्षेत्र में अस्थिरता पैदा करने वाली ताकतों को समर्थन देना बंद करे, लेकिन ईरान की गतिविधियों में कोई खास बदलाव नहीं आया. आपको बता दें कि इससे पहले सोमवार को ही अमेरिका ने यमन में अफ्रीकी प्रवासियों के डिटेंशन सेंटर पर बड़ी एयर स्ट्राइक की थी. इस स्ट्राइक में 68 प्रवासी मारे गए थे.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










