
हमीरपुर: टीचर ने हरे रंग में रंगवा दिया सरकारी स्कूल, लोग बोले- मदरसा न बनाओ
AajTak
हमीरपुर जिले में एक सरकारी प्राइमरी स्कूल को हरे रंग में रंगवाने पर विवाद हो गया है. स्थानीय लोगों ने हरे रंग का विरोध करते हुए स्कूल को मदरसे में बदलने का आरोप लगाया. इन आरोपों के बाद बीएसए ने कहा कि टीचर की गलती से ऐसा हो गया, जिसे सुधारा जा रहा है.
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में प्रधान अध्यापक ने एक सरकारी प्राइमरी विद्यालय को हरे रंग से रंगवा दिया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने हरे रंग का विरोध करते हुए स्कूल को मदरसे में बदलने का आरोप लगाते हुये स्कूल का रंग सफ़ेद किये जाने की मांग की है. इस मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी का कहना है कि गलती से ऐसा हो गया है.
दरअसल, सरकारी नवीन प्राथमिक विद्यालय को हरे रंग से रंगवाने का यह मामला सरीला तहसील क्षेत्र में भेडी डांडा गांव का है. यहां दो साल से विद्यालय की पुताई नहीं कराई गई थी, लेकिन इस साल जब प्रधान अध्यापक ब्रजेश गौतम ने पुताई कराई तो उसे हरे रंग में पुतवा दिया. विद्यालय को हरे रंग में पुता देख कर स्थानीय लोगों ने विरोध दर्ज कराया.
स्थानीय निवासी छोटू मिश्रा और गोलू द्विवेदी का कहना है कि स्कूल को स्कूल रहने दिया जाए उसे मदरसा ना बनाया जाए, विद्यालय का कलर सफ़ेद होना चाहिए. दोनों का कहना है कि यह विद्यालय है, यहां सभी बिरादरी के बच्चे आते हैं, इसलिए इसको सफ़ेद रंग का होना चाहिए.
भेडी डांडा गांव में नवीन प्राथमिक विद्यालय को किन परिस्थितियों में हरा रंगवाया गया है? इस पर बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना जायसवाल का कहना है कि दो साल से विद्यालय की पुताई नहीं कराई गई थी, प्रधान अध्यापक की गलती से इस साल इसे हरा पुतवा दिया गया है, विद्यालय का रंग बदलवाने के लिए कह दिया गया है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







