
हमास ने इजरायली हमले में कमांडर जही यासर औफी के मारे जाने की पुष्टि की
AajTak
हमास की सशस्त्र शाखा अल-कस्साम ब्रिगेड ने वेस्ट बैंक के शहर तुलकरम पर एक इजरायली हमले में अपने एक कमांडर जही यासर औफी के साथ सात अन्य लड़ाकों की मौत की पुष्टि की है.
हमास (Hamas) की सशस्त्र शाखा अल-कस्साम ब्रिगेड (Al-Qassam Brigades) ने वेस्ट बैंक के शहर तुलकरम पर एक इजरायली हमले में अपने एक कमांडर जही यासर औफी (Zahi Yaser Oufi) के साथ सात अन्य लड़ाकों की मौत की पुष्टि की है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हमास ने शुक्रवार को एक बयान में यह बातें कही हैं. इजरायली सेना ने कहा कि उसने गुरुवार को एक हमले में तुलकरम में हमास नेटवर्क के प्रमुख औफी को मार गिराया.
इजराइल डिफेंस फोर्स ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया है कि पिछले 4 दिनों में, IDF ने 2,000 से ज्यादा सैन्य ठिकानों और 250 हिज्बुल्लाह आतंकवादियों को खत्म कर दिया है. इनमें 5 बटालियन कमांडर, 10 कंपनी कमांडर और 6 प्लाटून कमांडर शामिल हैं. इसके अलावा IDF ने कहा कि इजरायली वायु सेना भी दक्षिणी लेबनान में इन खुफिया-आधारित अभियानों के दौरान पूर्वव्यापी हमले कर रही है.
इससे पहले इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने गुरुवार को फिलिस्तीनी संगठन हमास के तीन सीनियर नेताओं के मारे जाने का दावा किया था. इस हमले में गाजा सरकार के प्रमुख रावी मुश्तहा के मरने की भी खबर है. ऑपरेशन की डिटेल बताते हुए IDF ने कहा, "उत्तरी गाजा में एक अंडरग्राउंड कंपाउंड पर हमले में रावी मुश्तहा और दो अन्य हमास कमांडरों, समेह सिराज और समेह औदेह की मौत हो गई."
इजरायली सेना ने कहा कि तीनों कमांडरों ने उत्तरी गाजा में एक भारी सुरक्षा वाले अंडरग्राउंड कैंपस में शरण ली थी. इस जगह का इस्तेमाल वे अपने कमांड और कंट्रोल सेंटर के रूप में भी करते थे.
3 महीने पहले किया था हमला

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.









