
हमास और इजरायल में जारी जंग को लेकर पाकिस्तान ने उठाया ये बड़ा कदम
AajTak
पाकिस्तान ने सोमवार को घोषणा की है कि वह गाजा में मानवीय सहायता भेजेगा. हमास द्वारा इजरायल पर किए गए हमले के बाद इजरायल की सेना गाजा पट्टी में लगातार पर बमबारी कर रही है. इसके अलावा इजरायल ने गाजा पट्टी की बिजली, पानी, ईंधन और खाने की सप्लाई रोक दी है.
हमास और इजरायल के बीच जारी खौफनाक जंग के बीच पाकिस्तान ने एक बड़ा कदम उठाया है. पाकिस्तान ने सोमवार को घोषणा की है कि वह गाजा में मानवीय सहायता भेजेगा. हमास द्वारा इजरायल पर किए गए हमले के बाद इजरायल की सेना गाजा पट्टी और खासतौर पर हमास के ठिकानों पर लगातार बमबारी कर रही है.
पाकिस्तान सरकार की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, "गाजा की मानवीय त्रासदी को देखते हुए पाकिस्तान ने गाजा को तुरंत मानवीय सहायता भेजने का फैसला किया है. सरकार फिलिस्तीनी रेड क्रिसेंट सोसाइटी, संबंधित सुंयुक्त राष्ट्र एजेंसियों और मिस्र सरकार के साथ समन्वय कर रही है."
इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री जलील अब्बास जिलानी ने कहा था कि हमास और इजरायल के बीच जारी जंग को लेकर उन्होंने ईरान, तुर्की और मिस्र के समकक्षों (विदेश मंत्री) के साथ बात की है.
पाकिस्तान ने क्या कहा?
पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "गाजा पट्टी में इजरायली सेना द्वारा जारी लगातार बमबारी और उसकी घेराबंदी के मद्देनजर वहां के लोगों को तत्काल मानवीय सहायता की जरूरत है. इस त्रासदी को देखते हुए पाकिस्तान की सरकार ने फिलिस्तीनी भाइयों और बहनों की पीड़ा को कम करने के लिए गाजा को तुरंत मानवीय राहत सहायता भेजने का फैसला किया है. सरकार इसके लिए मिस्र की सरकार और फिलिस्तीनी रेड क्रिसेंट सोसाइटी से बात कर रही है."
इससे पहले रविवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने इजरायल द्वारा गाजा में किए जा रहे कार्रवाई को नरसंहार करार दिया था. प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पाक विदेश मंत्री ने कहा था, "निश्चित रूप से फिलिस्तीन हमारे लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दा है. इसमें कोई संदेह नहीं है कि इजरायल ने गाजा पर आक्रमकता दिखाई है. हम इस स्थिति पर जरूर चर्चा करेंगे. "

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.






