
'हमारे संपर्क में हैं दोनों पक्ष', रूस-यूक्रेन वॉर रुकवाने के वादे पर बोले डोनाल्ड ट्रंप
AajTak
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप रविवार को पत्रकारों से कहा कि हम यूक्रेन-रूस युद्ध को रोकना चाहते हैं. संयुक्त राज्य अमेरिका रूस और यूक्रेन के संपर्क में है, हम दोनों पक्षों से बात कर रहे हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को रोकने के लिए हमने अपनी बातचीत तेज कर दी है. ट्रंप ने दावा किया है कि दोनों पक्ष रूस-यूक्रेन उनके संपर्क में हैं. हालांकि, उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हुई बातचीत के बारे में जानकारी देने से इनकार कर दिया.
एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने संकेत दिया कि रूस के राष्ट्रपति और यूक्रेन के राष्ट्रपति दोनों व्यक्ति उनके संपर्क में थे. अगर ऐसा होता है तो ये 2022 की शुरुआत के बाद पुतिन और किसी अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच पहली आधिकारिक रूप से बातचीत होगी.
'मेरी बातचीत हुई है...'
जब उनसे पूछा गया कि क्या पुतिन के 20 जनवरी को राष्ट्रपति बनने के बाद से या उससे पहले उनकी बातचीत हुई है तो ट्रंप ने कहा, 'मेरी बातचीत हुई है. मान लीजिए कि मैंने बातचीत की है... मुझे और भी बहुत-सी बातचीत होने की उम्मीद है. हमें उस लड़ाई को खत्म करना है.'
'हम दोनों पक्षों से कर रहे हैं बात'
ट्रंप ने कहा, 'अगर हम बात कर रहे हैं तो मैं आपको बातचीत के बारे में नहीं बताना चाहता. मुझे विश्वास है कि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. हम यूक्रेन-रूस युद्ध को रोकना चाहते हैं. संयुक्त राज्य अमेरिका रूस और यूक्रेन के संपर्क में है. हम दोनों पक्षों से बात कर रहे हैं.'

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.






