
'हमारे देश और बच्चों के लिए चार्ली ने जान कुर्बान की...' पति की मौत पर पहली बार बोलीं पत्नी एरिका कर्क
AajTak
चार्ली कर्क की हत्या के बाद उनकी पत्नी एरिका कर्क ने पहली बार सार्वजनिक बयान दिया. उन्होंने अधिकारियों, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का आभार जताया. एरिका ने कहा कि चार्ली ने परिवार, देश और बच्चों के लिए जान दी. उन्होंने उनके साहस, आस्था और परिवार के प्रति प्रेम को उनकी सबसे बड़ी विरासत बताया.
अमेरिकी कंजरवेटिव एक्टिविस्ट चार्ली कर्क की हत्या के बाद उनकी पत्नी एरिका कर्क ने शुक्रवार को पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी भावनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने कानून प्रवर्तन एजेंसियों और राजनीतिक नेताओं का आभार जताते हुए अपने दिवंगत पति को एक बेहद निजी और भावुक श्रद्धांजलि दी.
यूटा वैली यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान, एरिका कर्क एक पोडियम पर खड़ी थीं, जिस पर उनके पति की तस्वीर लगी हुई थी. उन्होंने स्थानीय, राज्य और संघीय अधिकारियों की सराहना की, जिन्होंने चार्ली कर्क की हत्या के आरोपी को तुरंत पकड़ लिया. उन्होंने कहा, "उन्होंने कड़ी मशक्कत की ताकि मेरे पति के हत्यारे को पकड़कर न्याय के कटघरे में खड़ा किया जा सके."
यह भी पढ़ें: कौन है ट्रंप के चहेते चार्ली कर्क का हत्यारा? कारतूस पर लिखकर लाया था ऐसी बातें
एरिका कर्क ने भावुक होते हुए कहा, "मेरे पति ने मेरे लिए, हमारे देश के लिए और हमारे बच्चों के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी. प्रभु यीशु की दयालु बाहों में चार्ली को शांति मिले." उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी, सेकंड लेडी उषा वेंस का भी धन्यवाद किया. उन्होंने कहा, "आप लोगों ने मेरे पति का बहुत सम्मान किया और उन्हें घर लाए. आप दोनों अद्भुत हैं."
जेडी वेंस के प्रिय मित्र थे चार्ली कर्क!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









