
'हमारे और आपके साथ को एक दशक पूरा...', लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले PM मोदी का देश के नाम संदेश
AajTak
लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक लेटर के जरिए देश के नाम संदेश जारी किया है. इसमें प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा, "हमारे और आपके संबंधों को एक दशक पूरा हो गया है. आपका समर्थन हमें लगातार मिलता रहेगा, ऐसा मुझे विश्वास है. राष्ट्र निर्माण के लिए हम लगातार मेहनत करते रहेंगे, ये मोदी की गारंटी है."
लोकसभा चुनावों की तारीखों का आज ऐलान हो जाएगा. चुनाव आयोग दोपहर 3 बजे प्रेस कांफ्रेंस कर लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा. साथ ही ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की भी घोषणा की जाएगी. लोकसभा चुनाव की शुरुआत अप्रैल के मध्य से हो सकती है और मई अंत तक कई चरणों में चुनाव हो सकते हैं.
चुनाव की तारीखों के ऐलान से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक लेटर के जरिए देश के नाम संदेश जारी किया है. इसमें प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा, "हमारे और आपके संबंधों को एक दशक पूरा हो गया है. आपका समर्थन हमें लगातार मिलता रहेगा, ऐसा मुझे विश्वास है. राष्ट्र निर्माण के लिए हम लगातार मेहनत करते रहेंगे, ये मोदी की गारंटी है."
पीएम मोदी ने अपने पत्र की शुरुआत करते हुए कहा, "मेरे प्रिय पारिवारिक सदस्य, हमारे और आपका साथ एक दशक पूरा करने की दहलीज पर है. 140 करोड़ भारतीयों का विश्वास और समर्थन मुझे प्रेरित करता है. लोगों के जीवन में जो परिवर्तन आया है, वह पिछले 10 वर्षों में हमारी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है. ये परिवर्तनकारी परिणाम गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए एक दृढ़ सरकार द्वारा किए गए ईमानदार प्रयासों का परिणाम हैं."
उन्होंने आगे लिखा, "प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पक्के मकान, सभी के लिए बिजली, पानी और एलपीजी की पहुंच, आयुष्मान भारत के माध्यम से फ्री मेडिकल ट्रीटमेंट, किसानों को वित्तीय सहायता, मातृ वंदना योजना के जरिए महिलाओं को सहायता और कई अन्य प्रयासों की सफलता केवल उस भरोसे के कारण संभव हो पाई है जो आपने मुझ पर रखा है."
पत्र में प्रधानमंत्री ने आगे कहा, "हमारा देश परंपरा और आधुनिकता, दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है. पिछले दशक में जहां अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे का अभूतपूर्व निर्माण हुआ, वहीं हमारी समृद्ध राष्ट्रीय और सांस्कृतिक विरासत का भी कायाकल्प हुआ है. आज हर नागरिक को इस बात का गर्व है कि देश आगे बढ़ने के साथ-साथ अपनी समृद्ध संस्कृति का भी जश्न मना रहा है. यह आपके विश्वास और समर्थन का ही नतीजा है कि हम जीएसटी लागू करना, अनुच्छेद 370 को हटाना, तीन तलाक पर नया कानून, संसद में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए नारी शक्ति वंदन कानून, संसद भवन का उद्घाटन,आतंकवाद और वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ मजबूत कदम जैसे कई ऐतिहासिक और बड़े फैसले ले सके. "
पीएम मोदी ने कहा, "लोकतंत्र की सुंदरता जनभागीदारी या सार्वजनिक भागीदारी में निहित है. यह आपका समर्थन ही है जो मुझे देश के कल्याण के लिए साहसिक निर्णय लेने, महत्वाकांक्षी योजनाएं बनाने और उन्हें सुचारू रूप से लागू करने की अपार शक्ति देता है. जब हम एक विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं तो मुझे आपके विचारों, सुझावों और समर्थन की आवश्यकता है और वास्तव में मैं आपका इंतजार करूंगा. मुझे विश्वास है कि हम मिलकर अपने देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे. आपको उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं."

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



