
'हमारा फोकस हर घर जल पर, कुछ लोगों का ध्यान सिर्फ जकूजी-शॉवर पर', नाम लिए बगैर PM मोदी का केजरीवाल पर निशाना
AajTak
पीएम मोदी ने कहा, 'हमने गरीब को झूठे नारे नहीं दिए, हमने सच्चा विकास किया. गरीब का दुख, सामान्य मानवीय की तकलीफ, मिडिल क्लास के सपने, ऐसे ही नहीं समझे जाते हैं. बारिश के दिनों में कच्ची छत उसकी प्लास्टिक की चादर वाली छत, उसके नीचे जीवन गुजारना कितना मुश्किल होता है.'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दे रहे हैं. अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा, "मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि देश के लोगों ने मुझे 14वीं बार राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देने का अवसर दिया है. इसलिए मैं लोगों का आदरपूर्वक आभार व्यक्त करता हूं."
इस दौरान अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'हमने गरीब को झूठे नारे नहीं दिए, हमने सच्चा विकास किया. गरीब का दुख, सामान्य मानवीय की तकलीफ, मिडिल क्लास के सपने, ऐसे ही नहीं समझे जाते हैं.
शीशमहल का जिक्र कर केजरीवाल पर निशाना
अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बगैर उन पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'आजकल मीडिया में ज्यादा ही चर्चा हो रही है, सोशल मीडिया में और अधिक हो रही है, कुछ नेताओं का फोकस घरों में जकूजी पर, स्टाइलिश शॉवर पर, लेकिन हमारा फोकस तो हर घर जल पहुंचाने पर है. आजादी के 75 साल के बाद देश में सत्तर-75 फीसदी करीब-करीब 16 करोड़ से भी अधिक लोगों के पास नल का कनेक्शन नहीं था, हमारी सरकार ने पांच साल में 12 करोड़ परिवारों को घरों में नल से जल देने का काम किया. हमने गरीबों के लिए इतना काम किया जिसके कारण राष्ट्रपति जी ने अपने अभिभाषण में इसका विस्तार से वर्णन किया है. जो लोग गरीबों की झोपड़ियों में फोटो सेशन कराकर अपना मनोरंजन करते रहते हैं. उन्हें संसद में गरीबों की बात बोरिंग ही लगेगी. मैं उनका गुस्सा समझ सकता हूं.'
शीशहमल का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'पहले अखबारों की हेडलाइन हुआ करती थी- इतने लाख के घोटाले... 10 साल हो गए, घोटाले न होने से देश के लाखों करोड़ रुपये बचे हैं, जो जनता जनार्दन की सेवा में लगे हैं. हमने जो अलग-अलग कदम उठाए, उनसे लाखों-करोड़ रुपये की बचत हुई, लेकिन उन पैसों का उपयोग हमने 'शीशमहल' बनाने के लिए नहीं किया, उन पैसों का उपयोग हमने देश बनाने के लिए किया है.'
हमने झूठे नारे नहीं दिए- पीएम

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












