
'हमले का जवाब हमले से, यमनी सेना पूरी तरह तैयार...', ट्रंप की एयरस्ट्राइक के बाद हूती का खुला चैलेंज
AajTak
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यमन में ईरान-समर्थित हूतियों पर बड़ा हमला किया, जिसमें कम से कम 32 लोग मारे गए. हूतियों ने इस हमले को
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यमन के ईरान-समर्थित हूतियों पर बड़े पैमाने पर सैन्य हमले किए, जिसमें कम से कम 32 लोग मारे गए. यह कार्रवाई यमन के रेड सी में बाब अल-मंदब स्ट्रेट में इंटरनेशनल शिपिंग को सुरक्षित करने के दावे के तहत की गई. हूतियों ने इन हमलों को "वार क्राइम" करार दिया है और इसका करारा जवाब देने की चेतावनी दी है.
हूती के प्रवक्ता मोहम्मद अब्दुल-सलाम ने अमेरिका के दावों को झुठा करार देते हुए हमलों को इंटरनेशनल ओपिनियन को गुमराह करने की कोशिश बताया, और इस बात से इनकार किया कि वे बाब अल-मंदब स्ट्रेट में इंटरनेशनल शिपिंग को प्रभावित कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि यमन द्वारा घोषित समुद्री नाकाबंदी सिर्फ इजरायली नेवी शिप्स तक सीमित है और इसका मकसद गाजा के लोगों तक मानवीय सहायता पहुंचाना है.
अमेरिका ने चार एयर स्ट्राइक किए
यमन की राजधानी सना में रह रहे लोगों ने बताया कि शुाब जिले के पूर्वी जेराफ इलाके में कम से कम चार हवाई हमले हुए, जिससे इलाके में महिलाओं और बच्चों में दहशत फैल गई. एक स्थानीय शख्स ने हमले को लेकर कहा, "विस्फोट बहुत ही शक्तिशाली थे, यह एक भूकंप जैसा था."
हूतियों का कहना है, "आक्रामकता का जवाब जरूर दिया जाएगा", और ये कि, "हमारे यमनी सशस्त्र बल बढ़ते तनाव का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं." अमेरिकी हमलों में हमलों में करीब 23 लोग घायल भी हुए थे और मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है.
यमन पर हमला, ईरान को चेतावनी

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










