
'हमला नहीं रोका तो अमेरिकी जहाजों को तबाह करेंगे', एयरस्ट्राइक पर हूती का खुला चैलेंज
AajTak
यमन की राजधानी सना में रह रहे लोगों ने बताया कि शुाब जिले के पूर्वी जेराफ इलाके में कम से कम चार हवाई हमले हुए, जिससे इलाके में महिलाओं और बच्चों में दहशत फैल गई. एक स्थानीय शख्स ने हमले को लेकर कहा,
अमेरिका ने यमन के हूती विद्रोहियों पर एयरस्ट्राइक की है. इस अमेरिकी हमले में 32 लोगों के मारे जाने का दावा किया गया है. लेकिन अब हूतियों की ओर से भी अमेरिका को खुलेआम चुनौती दी गई है. यमन के अल-हूती उग्रवादी नेता अब्दुल मलिक ने रविवार को एक भाषण में कहा कि अगर अमेरिका यमन पर अपने हमले जारी रखेगा तो उनका समूह लाल सागर में अमेरिकी जहाजों को निशाना बनाता रहेगा.
अब्दुल मलिक ने कहा, 'अगर वे अपनी आक्रामकता जारी रखते हैं, तो हम अपनी कार्रवाई जारी रखेंगे.' बता दें कि अमेरिका ने रविवार को कहा कि वह यमन के हूती समूह पर हमले जारी रखेगा जब तक वे शिपिंग पर हमले बंद नहीं करते, जबकि रूस ने अमेरिका से हमले रोकने की अपील की है और संयुक्त राष्ट्र ने संयम की अपील की है.
यमन की राजधानी सना में रह रहे लोगों ने बताया कि शुाब जिले के पूर्वी जेराफ इलाके में कम से कम चार हवाई हमले हुए, जिससे इलाके में महिलाओं और बच्चों में दहशत फैल गई. एक स्थानीय शख्स ने हमले को लेकर कहा, "विस्फोट बहुत ही शक्तिशाली थे, यह एक भूकंप जैसा था."
यह भी पढ़ें: 'हमले का जवाब हमले से, यमनी सेना पूरी तरह तैयार...', ट्रंप की एयरस्ट्राइक के बाद हूती का खुला चैलेंज
हूतियों का कहना है, "आक्रामकता का जवाब जरूर दिया जाएगा", और ये कि, "हमारे यमनी सशस्त्र बल बढ़ते तनाव का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं." अमेरिकी हमलों में हमलों में करीब 23 लोग घायल भी हुए थे और मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है.
यमन के हूती रेड सी में क्यों कर रहे हमले?

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








