
'हमलावर उस घर में पहले जरूर आया होगा', आरोपी का CCTV देख क्या बोले जासूस
AajTak
बेहतरीन जासूसों में शुमार संजीव देशवाल का मानना है कि हमलावर ने पहले से प्लानिंग की होगी. सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुराग पुलिस के लिए अहम होंगे. संजीव ने सुझाव दिया कि अपार्टमेंट के ताले की फॉरेंसिक जांच होनी चाहिए. हो सकता है कि हमलावर पेशेवर चोर हो और उसने अपार्टमेंट की रेकी की हो.
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए चाकू हमले की मुंबई पुलिस जांच कर रही है. एक शख्स को हिरासत में भी लिया गया, लेकिन पूछताछ के बाद पता चला कि वह हमलावर नहीं है. महाराष्ट्र के गृह राज्यमंत्री (शहरी) योगेश कदम ने इस हमले के बारे में कहा यह चोरी का मामला है और इसमें किसी क्रिमिनल गैंग का हाथ नहीं है. इस बीच बेहतरीन जासूसों में शुमार संजीव देशवाल कहते हैं कि हमले से पहले हमलवार ने सैफ के घर की रेकी की होगी, प्लानिंग की होगी और फिर हमले को अंजाम दिया होगा.
आरोपी का सीसीटीवी देखने के बाद संजीव देशवाल का मानना है कि इस वारदात के लिए आरोपी ने रेकी जरूर की होगी. वो सैफ अली खान के अपार्टमेंट के बारे में हर जरूरी बात जानता है, कैसे जाना है और कैसे आना है. सवाल बस ये है कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के लिए सीधा बांद्रा इलाके में उसी अपार्टमेंट में आता है और सीधा सैफ के घर में दाखिल हो जाता है, जिस से पता चलता है कि आरोपी ने पहले से पूरी प्लानिंग की हुई होगी.
यह भी पढ़ें: 'मैं सैफ अली खान हूं, जल्दी स्ट्रेचर लाओ', दर्द में चीखे एक्टर, ऑटोवाले ने बताई उस रात की कहानी
पेशेवर चोर हो सकता है सैफ का हमलावर संजीव देशवाल ने बताया कि पहली नजर में इस घटनाक्रम को देखकर यह लगता है कि यह कोई एक पेशेवर चोर हो सकता है, क्योंकि इसके जाने का टाइम और आने के समय में तकरीबन 53 मिनट का समय है. ऐसे समय में एक पेशेवर चोर दरवाजे के ताले की चाबी बनाकर अंदर जा सकता है. जिस देश के अंदर स्मार्ट कार की चाबी चोर 10 मिनट में बना कर गाड़ी को चोरी कर सकते हैं, वहां पर पेशेवर चोर के लिए इस तरह के ताले की चाबी बनाना कोई ज्यादा मुश्किल नहीं होना चाहिए.
ये अलग बात है कि जब वो अंदर गया होगा तो थोड़ी ही देर में आवाज होने की वजह से केयरटेकर को शक हो गया होगा और फिर उसके बाद सैफ का वहां आना और बाकी सबकुछ होना संभव है. संजीव ने बताया कि इसके लिए पुलिस को अपार्टमेंट के बाहरी दरवाजे के ताले की फॉरेंसिक जांच करनी चाहिए. कि क्या उस ताले को जोर जबरदस्ती खोलने की कोशिश की गई है.
यह भी पढ़ें: सैफ अली केस में आज जिस शाहिद से हुई पूछताछ क्या वो ही है हमलावर? आया बड़ा अपडेट

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







