
हमने चाबहार पर की चर्चा... वाघा बॉर्डर को खोलने की अपील की, जयशंकर से वार्ता के बाद बोले अफगान के विदेश मंत्री
AajTak
अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने कहा,
अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी ने रविवार को नई दिल्ली में एक और प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, मैंने भारत के विदेश मंत्री से मुलाकात की और अर्थव्यवस्था, व्यापार और अन्य मुद्दों पर चर्चा की. हमने चाबहार बंदरगाह पर की चर्चा की और वाघा बॉर्डर खोलने की अपील भी की.
मुत्तकी की इस बार प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था. इससे पहले शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में उन्हें (महिला पत्रकारों) शामिल नहीं किए जाने पर कड़ी आलोचना झेलनी पड़ी थी, जिसके बाद ये कदम उठाया गया है.
अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी ने मीडियो को संबोधित कर कहा, 'मैंने भारत के विदेश मंत्री से मुलाकात की और अर्थव्यवस्था, व्यापार और अन्य मुद्दों पर चर्चा की. बैठक के दौरान भारत के विदेश मंत्री ने काबुल में अपने मिशन को दूतावास स्तर तक उन्नत करने की घोषणा की और काबुल के राजनयिक नई दिल्ली पहुंचेंगे.'
दिल्ली और काबुल के बीच फ्लाइट बढ़ाने की मांग
उन्होंने आगे कहा कि बैठक के दौरान भारतीय विदेश मंत्री ने काबुल और दिल्ली के बीच उड़ानों में वृद्धि की घोषणा की... व्यापार और अर्थव्यवस्था पर भी एक समझौता हुआ...हमने भारतीय पक्ष को निवेश के लिए भी आमंत्रित किया, विशेष रूप से खनिजों, कृषि और खेल में. हमने चाबहार बंदरगाह पर भी चर्चा की... हमने वाघा सीमा को खोलने का भी अनुरोध किया, क्योंकि ये भारत और अफगानिस्तान के बीच सबसे तेज और आसान व्यापार मार्ग है...
महिला पत्राकारों से जुड़े सवाल पर क्या बोले

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












