
हफ्ते में 3 बार डायलिसिस, फिर भी कैसे शूट करते हैं प्रतिज्ञा के सज्जन सिंह?
AajTak
“प्रतिज्ञा सीजन 2” के साथ, किरदार वही है लेकिन कहानी नई है. आजतक से Exclusive बातचीत में अनुपम जी ने अपने शूटिंग और अपनी सेहत के बारे में कई सारी बातें कीं.
प्रतिज्ञा सीजन 2 के साथ टीवी पर सज्जन सिंह वापसी कर रहे हैं. अनुपम श्याम ने सीजन 1 में दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था. पिछले साल वो गंभीर रूप में बीमार हो गए थे और किडनी की प्रॉब्लम की वजह से हो ICU में थे. उसी दौरान उनके परिवारवालों ने आर्थिक मदद इंडस्ट्री के लोगों से मांगी थी लेकिन अब अनुपम श्याम की तबीयत संभली हुई है और वे शूटिंग पर कैमरे के सामने दोबारा लौटे हैं. “प्रतिज्ञा सीजन 2” के साथ, किरदार वही है लेकिन कहानी नई है. आजतक से Exclusive बातचीत में अनुपम जी ने अपने शूटिंग और अपनी सेहत के बारे में कई सारी बातें कीं. अपनी हेल्थ और शूटिंग और तबीयत को मैनेज करने पर अनुपम जी का कहना है “ हफ्ते में 3 बार मेरा डायलिसिस होता है लेकिन अभी मेरी तबीयत ठीक है और जिसे काम करना होता है वो किसी भी तरह मैनेज कर ही लेता है. अब कुछ भी हो जाए मैनेज तो करना ही पड़ेगा ना. हमारा प्यारा शो है और प्रतिज्ञा शो फिर आया है पार्ट 2 के साथ तो मैं मेरे फैन्स को नाराज नहीं कर सकता. मैं डायबिटिक पेशेंट हूं इसलिए थोड़ा प्रॉब्लम हुआ था जब मैं बीमार हुआ था. लेकिन अभी मैं ठीक हूँ.”More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












