
हनीमून के लिये राजस्थान पहुंचे Neil Bhatt-Aishwarya Sharma, खूबसूरत जगह से करेंगे नये साल का स्वागत
AajTak
शादी के तुरंत बाद ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट हनीमून पर न जाकर शो की शूटिंग में बिजी हो गये थे. इसलिये अब एक महीने बाद वो राजस्थान की सैर पर निकले हैं. सोशल मीडिया पर कपल की कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं, जिनमें दोनों हनीमून एंजॉय करते नजर आ रहे हैं.
इस साल टेलीविजन के कई सितारों ने खुल कर प्यार का इजराह किया और शादी के बंधन में बंध गये. 'गुम है किसी के प्यार में' स्टार ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट भी इनमें से एक हैं. रील लाइल में भले ही दोनों एक-दूजे के न हो सके, लेकिन रियल लाइफ में भगवान ने इनकी जोड़ी बना कर भेजी थी. प्यार और इकरार के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया. इसके बाद बिना देरी किये इस साल नवंबर में शादी भी कर डाली. अब दोनों राजस्थान में अपना हनीमून भी एंजॉय कर रहे हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












