
हज के पैसे को लेकर पाकिस्तान ने फैलाया बड़ा झूठ, सऊदी अरब ने सुना दी खरी-खोटी
AajTak
सऊदी अरब ने हाल ही में 67 हजार पाकिस्तानियों को हज वीजा जारी नहीं किया था जिससे वो हज से वंचित रह जाएंगे. इस विवाद के बाद अब पाकिस्तान की मीडिया ने एक नया झूठ फैलाना शुरू कर दिया था कि पाकिस्तान के हाजियों का पैसा गलत बैंक अकाउंट में ट्रासंफर हो गया है जिससे उनके हज में देरी हो सकती है. सऊदी ने इस दावे को निराधार बताया है.
हज को लेकर पाकिस्तान के मीडिया आउटलेट्स ने एक ऐसी झूठी खबर चला दी है जिस पर सऊदी अरब ने नाराजगी जाहिर की है. पाकिस्तानी मीडिया की खबरों में कहा गया कि इस साल हज के लिए जाने वाले पाकिस्तानियों को सऊदी अरब जाने में देरी हो सकती है क्योंकि हजारों पाकिस्तानी हाजियों का पैसा गलत बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो गया है. सऊदी अधिकारियों ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा कि सऊदी का हज सिस्टम उच्च पारदर्शिता नियमों का पालन करता है.
हज के लिए जाने से पहले हाजियों को एडवांस पेमेंट करना पड़ता है और पाकिस्तान के लोगों ने भी हज पर जाने के लिए एडवांस पेमेंट किया है. पाकिस्तान के मीडिया आउटलेट्स ने ऐसी खबर चलाई कि हाजियों के खर्च के लिए रखा गया लाखों सऊदी रियाल सऊदी अरब के हज मंत्रालय के अकाउंट में जाने के बजाए गलती से पेट्रोलियम उत्पादक देशों के संगठन OPEC के बैंक अकाउंट में चला गया.
इन खबरों को झूठा बताते हुए सऊदी अधिकारियों ने एक बयान में कहा, 'कुछ पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट्स में दावे किए गए कि हज फंड गलत सऊदी खाते में भेज दिया गया है, ये दावे निराधार हैं. ये सब हज अकाउंट मैनेजमेंट सिस्टम और मंत्रालय के आधिकारिक इलेक्ट्रॉनिक हज प्लेटफॉर्म की गलतफहमी से पैदा हुआ है. सऊदी का इलेक्ट्रॉनिक हज प्लेटफॉर्म पारदर्शिता और सटीकता के उच्च मानकों का पालन करता है.'
सऊदी अरब ने 67 हजार पाकिस्तानियों को हज से रोका
सऊदी अधिकारियों की तरफ से यह भी कहा गया कि पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने अपने तीर्थयात्रियों के लिए सभी कॉन्ट्रैक्ट्स को बिना किसी बड़ी दिक्कत के अंतिम रूप दे दिया है लेकिन पाकिस्तान की कई निजी कंपनियां जो हज के लिए लोगों को भेजती हैं, अपने हाजियों का कॉन्ट्रैक्ट सुरक्षित करने की समय सीमा से चूक गईं.
उन्होंने बताया कि पिछले कई सालों से यह समस्या लगातार बनी हुई है जिससे हाजियों के एंट्री की प्रक्रिया अधूरी रह गई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









